Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: ऋषभ पंत के डेब्यू के बाद लगा बधाई देने वालों का तांता, सोशल मीडिया पर आये ऐसे कमेन्ट

भारतीय टीम ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट खेल रही है। इस मैचों के लिए भारतीय टीम में तीन बदलाव किये गए। मुरली विजय की जगह शिखर धवन को टीम में शामिल किये गया. वहीं जसप्रीत बुमराह ने भी चोट से वापसी करते हुए कुलदीप यादव की जगह ली। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी अपना टेस्ट डेब्यू कर रहे हैं।

कार्तिक की जगह मौका

ऋषभ पंत को भारतीय टीम में दिनेश कार्तिक की जगह मौका मिला है। पंत भारत के लिए टेस्ट मैच खेलने वाले 291वें खिलाड़ी बन गए हैं। 21 वर्षीय इस विकेटकीपर बल्लेबाज को भारतीय कप्तान विराट कोहली ने उनका टेस्ट कैप दिया। उम्मीद जताई जा रही है कि पंत इस टेस्ट मैच में धमाल मचाएंगे।

सोशल मीडिया पर मिली बधाई

डेब्यू के साथ ही पंत को सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। वहीं संजय मांजरेकर ने उनके विकेटकीपिंग पर ही सवाल खड़े कर दिए।

 

 

The post ENG vs IND: ऋषभ पंत के डेब्यू के बाद लगा बधाई देने वालों का तांता, सोशल मीडिया पर आये ऐसे कमेन्ट appeared first on SportzWiki Hindi.