दूसरे टेस्ट के चौथे दिन के खेल को लेकर भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी गौतम गंभीर ने एक इंटरव्यू दिया है. गौतम ने अपने इस इंटरव्यू में कहा है, कि मैच के तीसरे दिन भारत ने एक तेज गेंदबाज को मिस किया है.
भारत की पकड़ से मैच बहुत दूर

गौतम ने अपने बयान में कहा,
“लॉर्ड्स में खेला जा रहा दूसरा टेस्ट मैच अब निश्चित रूप से इंग्लैंड की तरफ झुक गया है और यह सब जॉनी बैरेस्टो व क्रिस वोक्स की पार्टनरशिप के कारण हुआ है. दोनों ने भारत को अब मैच से बहुत दूर कर दिया है.
हालाँकि, एक समय था जब भारत इस मैच में बना हुआ था, लंच तक इंग्लैंड के भी 89 रन पर 4 विकेट गिर गये थे. पांचवा विकेट भी जोस बटलर के रूप में भारत को ठीक समय पर मिल गया था, लेकिन इसके बाद जॉनी बैरेस्टो व क्रिस वोक्स की साझेदारी ने भारत की पकड़ से मैच बहुत ज्यादा दूर कर दिया है.”
इंग्लैंड ड्राईवर सीट में

गौतम ने आगे अपने बयान में कहा,
“निश्चित रूप से इस मैच में भारत अपना तीसरा पेसर मिस कर रहा है. इशांत और शमी के स्पैल के बाद भारत को अपने तीसरे तेज गेंदबाज की याद आ रही है.
जॉनी बैरेस्टो व क्रिस वोक्स ने भी बहुत समझदारी से बल्लेबाजी की उन्होंने शमी और इशांत के खिलाफ ज्यादा चांस नहीं लिया, क्योंकि उन्हें पता था, कि इसके बाद वह हार्दिक व दो स्पिनरों को व आराम से खेल लेंगे.
अश्विन को भी इस पिच से मदद नहीं मिली है. कुलदीप से भी काफी उम्मीदें थे, लेकिन वह खरे नहीं उतर पाये है. टेस्ट क्रिकेट वनडे और टी-20 से बिलकुल अलग होता है. इंग्लैंड ड्राईविंग सीट में है.”
बैरेस्टो व क्रिस वोक्स की पार्टनरशिप टर्निंग पॉइंट

गंभीर ने आगे अपने बयान में कहा, “अब सिर्फ दो ही नतीजे यहाँ से आ सकते है. एक इंग्लैंड की जीत और एक मैच ड्रा, मैच भी ड्रा होने में मौसम की एक बहुत अहम भूमिका होगी. अगर भारत को पांच सेशन भी खेलने को मिलते है, तो भारत को मैच बचा पाना बहुत मुश्किल होगा. इंग्लैंड चौथे दिन का पहला सेशन खेल अपनी पारी घोषित कर सकता है.
इसके बाद भारतीय टीम को मौसम पर बहुत निर्भर रहना होगा. इंग्लैंड के गेंदबाज और भारत के बल्लेबाज जिस फॉर्म में है. उससे इस मैच के बचने की उम्मीद बहुत कम है.
कल के दिन के टर्निंग पॉइंट की बात करू तो वह जॉनी बैरेस्टो व क्रिस वोक्स की पार्टनरशिप है. अगर शायद उमेश इस मैच में खेल रहे होते, तो कहानी कुछ अलग हो सकती थी, क्योंकि हार्दिक आपके ऐसे तीसरे तेज गेंदबाज नहीं है. जो आपकों 3-4 विकेट निकालकर दे.
जॉनी बैरेस्टो व क्रिस वोक्स दोनों ने ही तीसरे दिन शानदार बल्लेबाजी की है, इसलिए मैं कह सकता हूं, कि तीसरे दिन के परफ़ॉर्मर ऑफ़ द डे ये दोनों खिलाड़ी ही रहे है.
The post ENG vs IND: चौथा दिन शुरू होने से पहले गौतम गंभीर ने की भविष्यवाणी, ये होगा सीरीज का परिणाम appeared first on SportzWiki Hindi.