भारतीय टीम मौजूदा समय में इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरिज खेल रही है. जहाँ पर भारतीय टीम को 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले दो मुकाबलों में इंग्लैंड से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है. अभी भी भारत को इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैच खेलने है. कोहली की अगुवाई वाली ये टीम अब कोई भी मुकाबला नहीं हारना चाहेगी. इसके लिए भारतीय टीम को बल्लेबाजी क्रम में कुछ बदलाव करने पड़ेंगे.
अगर बात करे पहले दो मुकाबलों की तो कोहली की कप्तानी वाली टीम को बर्मिंघम में करीबी हार का सामना करना पड़ा. वही दूसरे टेस्ट मुकाबले में लॉर्ड्स के मैदान पर भारत को पारी और 159 रनों से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन अब भारत तीसरे टेस्ट में ये गलती दोहराना नहीं चाहेगा.
तीसरा टेस्ट 18 अगस्त से नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा. हालाँकि इसके पहले भारतीय टीम के लिए बड़ी परेशानी विराट कोहली की फिटनेस बनी हुई है. अब भारतीय टीम बाकी बचे 3 मैच जीतकर टेस्ट सीरीज अपने नाम करना चाहेगी.
बड़े बड़े दिग्गज बल्लेबाजों के साथ टीम के इस बल्लेबाज ने भी लगाया शतक

देखा जाये तो इस ट्रेंट ब्रिज के मैदान पर रन काफी बनते हैं. हालाँकि इस दौरे पर अभी तक इस मैदान पर भारतीय बल्लेबाजों को रन बनाने में सफलता नहीं मिली है. हालाँकि तीसरा मैच जिस मैदान पर खेला जाना है, वहां पर भारत की तरफ से वीरेंद्र सहवाग, राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गजों के साथ मौजूदा भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज मुरली विजय भी शतक लगा चुके है.
पिछले दौरे पर ट्रेंट ब्रिज के मैदान पर मुरली विजय ने शानदार पारी खेली थी, उन्होंने पहली पारी में 361 गेंदों में 146 रन बने थे, जबकि दूसरी पारी में 52 रन बनाए थे. उन्होंने पूरे मैच में 32 चौके लगाये थे. और दो शानदार छक्के जड़े थे.
यह मैदान है भारत के लिए शानदार

ट्रेंट ब्रिज के मैदान पर भारतीय टीम का इतिहास काफी शानदार रहा है. इस मैदान पर भारत ने 1959 से अब तक कुल छह मैच खेले हैं, जिसमें इंग्लैंड 2 मुकाबले में ही जीत दर्ज कर पाया था. वही तीन मुकाबले 1996, 2002 और 2014 ड्रा के रूप में ख़त्म हुए. और 2007 में भारत ने इसी पर जीत दर्ज कर सीरीज जीती थी.
The post ENG vs IND: तीसरे टेस्ट से बाहर नहीं होंगे मुरली विजय, ट्रेंटबिज में ये कारनामा करने वाले मौजूदा टीम में अकेले भारतीय appeared first on SportzWiki Hindi.