Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND, तीसरा टेस्ट: अजिंक्य रहाणे ने मैच से पहले ही अपने इस ख़ास शख्स से किया था इस पारी का वादा

इंग्लैंड और भारत के बीच 5 मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट ट्रेंट ब्रिज में खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पहले दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए 307 रन बना लिए हैं और टीम के 4 विकेट शेष हैं। भारत की तरफ से कप्तान विराट कोहली ने 97 और लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे अजिंक्य रहाणे ने 81 रनों की पारी खेली।

रहाणे ने किया था पारी का वादा

पूर्व भारतीय क्रिकेट प्रवीण आमरे ने अजिंक्य रहाणे को बचपन से क्रिकेट की कोचिंग दी है। 14 अगस्त को आमरे 50 साल के हुए हैं और रहाणे ने उनसे वादा किया था कि उन्हें बर्थडे गिफ्ट देंगे। इस बारे में आमरे ने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा

“मैं आपको तीसरे टेस्ट मैच से पहले की कहानी बताता हूँ। मेरा 50 वां जन्मदिन मंगलवार को था और जब उसने मुझसे गिफ्ट के बारे में पूछा तो मैंने कहा कि मैं तुम्हे ड्रेसिंग रूम की तरफ अपना बल्ले उठाना चाहता हूं और यह मेरा सबसे अच्छा बर्थडे गिफ्ट होगा। मैं आपको नहीं बता सकता कि मैं इस समय कितना खुश हूँ। मेरे लिए यह एक शानदार पारी थी।”

रहाणे की मानसिक शक्ति का टेस्ट था

प्रवीण आमरे का मानना है कि यह रहाणे की मानसिक शक्ति की परीक्षा थी। उन्होंने कहा

“देश के लिए 47 टेस्ट खेलने के बाद आपको यह नहीं बताया जाएगा कि बल्लेबाजी कैसे करते हैं। इस लेवल पर आपको मानसिक रूप से मजबूत होना पड़ेगा और परिस्थितियों से लड़कर जीतना पड़ेगा।”

काफी समय से आउट ऑफ़ फॉर्म थे रहाणे

भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे काफी समय से आउट ऑफ़ फॉर्म चल रहे थे। इसी वजह से उन्हें दक्षिण अफ्रीका में हुए टेस्ट सीरीज के पहले दो टेस्ट के लिए टीम में जगह नहीं मिली थी।

रहाणे ने इसे पहले 50 से ज्यादा का स्कोर पिछले साल कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ बनाया था। वहां उन्होंने 132 रनों की शानदार पारी खेली थी।

The post ENG vs IND, तीसरा टेस्ट: अजिंक्य रहाणे ने मैच से पहले ही अपने इस ख़ास शख्स से किया था इस पारी का वादा appeared first on SportzWiki Hindi.