Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: विराट और रहाणे की पारी पर भारी पड़ा ऋषभ पन्त का पहली गेंद पर छक्का, दिग्गजों ने की तारीफ़

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच खेला जा रहा है. इस टेस्ट मैच में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया. आज के मैच के लिए इंग्लैंड की टीम में बेन स्टोक्स की वापसी हुई. वही भारत की तरफ से ऋषभ पन्त ने डेब्यू किया. इसके अलावा धवन और बुमराह को भी टीम में शामिल किया गया.

भारत के बल्लेबाज लय में लौटेKohli and Rahane rotated the strike beautifully all session.

पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत आज अच्छी रही. पहले विकेट के लिए राहुल और धवन ने 60 रन की साझेदारी की. इस दौरान धवन 35 रन की पारी खेली. वहीँ उनके अलावा राहुल ने भी 23 रन की पारी खेली. वही पुजारा सिर्फ 13 रन बना के आउट हो गए.

उनके आउट होने के बाद रहाणे और कोहली ने टीम को संभाला. इस दौरान रहाणे ने 81 रन की पारी खेली. दोनों ने 159 रन साझेदारी की. रहाणे के आउट होने के बाद कोहली ने टीम के स्कोर को आगे बढाया और टीम को मजबूत हालात में पहुँचाया. वही कोहली भी 3 रनों से अपने शतक से चुक गए और 97 रन बनाकर आउट हुए. पहले दिन का खेल खत्म होने के समय भारत ने 6 विकेट खोकर  307 रन बना लिए थे.

सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी रही लोगो की प्रतिक्रिया:

The post ENG vs IND: विराट और रहाणे की पारी पर भारी पड़ा ऋषभ पन्त का पहली गेंद पर छक्का, दिग्गजों ने की तारीफ़ appeared first on SportzWiki Hindi.