Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: मैदान पर हो रहे है फ्लॉप, लेकिन मैदान के बाहर कुछ इस तरह आराम फरमा रहे भारतीय खिलाड़ी

भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच गुरूवार से लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा.

बता दें, कि पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम को 31 रन से हार का सामना करना पड़ा था. इससे पहले टेस्ट मैच में विराट को छोड़ भारत का कोई भी बल्लेबाज कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाया था.

शायद नहीं पड़ा है पहले टेस्ट की हार का फर्क 

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले इस दूसरे टेस्ट मैच से पहले पूरी भारतीय टीम लंदन में स्थित इंडियन हाई कमीशन पहुंची थी. जहां भारतीय खिलाड़ियों की ऐसी तस्वीरें सामने आ रही है. जिससे लग रहा है, कि भारतीय टीम को पहले टेस्ट मैच में मिली हार का कोई फर्क नहीं पड़ा है.

हाई कमीशन पहुंच आराम फरमाती दिखी भारतीय टीम 

आपकों बता दें, कि  लंदन में स्थित इंडियन हाई कमीशन पहुंच भारतीय टीम आराम फरमाती हुई नजर आई है. भारतीय खिलाड़ियों के चेहरे से एक पल के लिए ऐसा नहीं लगा है, कि भारत टेस्ट सीरीज में 1-0 से पीछे है और खिलाड़ी इंग्लैंड में स्विंग होती गेंदों पर संघर्ष करते हुए नजर आ रहे है.

खुद हार्दिक ने शेयर की है इंडियन हाई कमीशन की एक तस्वीर 

इंडियन हाई कमीशन की एक तस्वीर भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर की है. इस तस्वीर को शेयर कर हार्दिक ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा,

“पिछली रात हमने हाई कमीशनर के हाउस में रात्रि भोजन किया!”

The post ENG vs IND: मैदान पर हो रहे है फ्लॉप, लेकिन मैदान के बाहर कुछ इस तरह आराम फरमा रहे भारतीय खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.