Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND, दूसरा टेस्ट: बारिश की वजह से तीसरे दिन के खेल के समय में बदलाव, इतने बजे शुरू होगा मैच

इंग्लैंड और भारत के चल रहे लॉर्ड्स टेस्ट के आज तीसरे दिन का खेल खेला जाएगा। मैच के पहले दिन बारिश की वजह से जहाँ टॉस भी नहीं हो पाया वहीं दूसरे दिन सिर्फ 35.2 ओवर ही फेंके जा सके। इसका मतलब साफ है कि दो दिनों में जहाँ 180 ओवर होने चाहिए थे वहां सिर्फ 35 हुए हैं।

भारतीय टीम कल इन्हीं 35 ओवरों में मात्र 107 रनों पर आउट हो गई। कोई भी बल्लेबाज इंग्लैंड की तेज गेंदबाजी का सामना नहीं कर पाया।

तीसरे दिन के खेल का समय

मैच के तीसरे दिन का लंदन के समय अनुसार 11 बजे शुरू होगा। यहीं भारतीय समय अनुसार 3:30 मिनट पर। इसका मतलब साफ़ है कि बारिश के बावजूद मैच अपने समय से ही शुरू होगा। जैसे पहले हम देख चुके हैं खेल बाधित होने के बाद आगे दिन मैच आधे घंटे पहले शुरू हो जाता था लेकिन लॉर्ड्स टेस्ट में ऐसा नहीं होगा।

समय से ही होगा लंच

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड की तरफ से ट्वीट करके यह जानकारी दी गई है। ट्वीट के अनुसार लंच का समय भी पहले जैसा ही रहेगा। यही लन्दन के समय अनुसार दोपहर के 1 बजे और भारतीय समय अनुसार शाम 5:30।

अन्य दिनों की तरफ ही आज भी लंच 40 मिनट का होगा। टेस्ट क्रिकेट में हमेशा लंच 40 मिनट का ही होता है।

11 बजे खत्म होगा खेल

लंच के बाद चाय का समय इंग्लैंड के समय अनुसार 3 बजकर 55 मिनट पर निर्धारित किया गया है जो भारतीय समय अनुसार रात 8 बजकर 25 मिनट होता है।

इंग्लैंड में टेस्ट मैच 6 बजे शाम को खत्म हो जाते हैं यानि भारतीय समय अनुसार रात 10 बजकर 30 मिनट पर लेकिन आज खेल को आधे घंटे आगे बढाया जाएगा। यहीं भारतीय समय अनुसार आज के दिन का खेल रात 11 बजे समाप्त होगा। इसका मतलब है कि 2 दिन में 35 ओवर फेंके जाने के बाद भी तीसरे दिन केवल आधे घंटे का खेल बढ़ाया गया है।

The post ENG vs IND, दूसरा टेस्ट: बारिश की वजह से तीसरे दिन के खेल के समय में बदलाव, इतने बजे शुरू होगा मैच appeared first on SportzWiki Hindi.