Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: जाने कब और कहां होगा लॉर्ड्स में खेले जाने वाले दुसरे टेस्ट मैच का प्रसारण

इंग्लैंड और भारत के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच कल यानी 9 अगस्त से लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेल जाएगा। इंग्लैंड की टीम एजबेस्टन में हुए पहले टेस्ट को 31 रनों से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी है। अब भारतीय टीम की नजर सीरीज में वापसी करने पर होगी।

कब और कहाँ देखें मैच

लॉर्ड्स में होने वाला यह टेस्ट भारतीय समय अनुसार शाम 3:30 बजे से खेला जाएगा जबकि टॉस का समय 3 बजे है। समय मैच सोनी टेन 1, सोनी टेन 3, सोनी सिक्स के साथ ही इसके एचडी चैनलों पर भी प्रसारित किये जाएंगे। इसके साथ ही सोनी लिव ऐप पर भी आप लाइव मैच देख सकते हैं।

सोनी टेन 3 और और सोनी टेन 3 एचडी पर हिंदी कमेंट्री के साथ देख सकते हैं वहीं बाकि चैनलों पर यह इंग्लिश कमेंट्री के साथ प्रसारित किया जाएगा।

लॉर्ड्स में भारत ने जीता था पिछला मुकाबला

इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने लॉर्ड्स के मैदान पर खेले पिछले टेस्ट मैच में जीत हासिल की थी। साल 2014 के इंग्लैंड दौरे पर भी सीरीज के दूसरा टेस्ट इसी लॉर्ड्स के मैदान पर खेला गया था।

भारतीय टीम ने अजिंक्य रहाणे के शतक और इशांत शर्मा की घातक गेंदबाजी की बदौलत मैच को 95 रनों से जीत लिया था। एक बार भी भारतीय टीम उसी प्रदर्शन को दोहराते हुए सीरीज में बराबरी हासिल करने की कोशिश करेगी।

इस प्रकार हैं दोनों टीमें

इंग्लैंड की टीम ने दूसरे टेस्ट के लिए टीम में दो बदलाव किये हैं। वहीं भारतीय टीम पहले ही 3 मैचों के लिए चुनी गई थी। दोनों टीमें इस प्रकार है

इंग्लैंड: जो रूट (कप्तान), मोइन अली, जेम्स एंडरसन, जॉनी बेरेस्टो (विकेटकीपर), स्टुअर्ट ब्रॉड, जोस बटलर, एलिएस्टर कुक, सैम करन, कीटोन जेनिंग्स, ओली पॉप, जेमी पोर्टर, आदिल राशिद, क्रिस वोक्स

भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), करुण नायर, दिनेश कार्तिक (विकेट कीपर), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), आर. अश्विन, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, हार्दिक पंड्या, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह और शार्दुल ठाकुर

The post ENG vs IND: जाने कब और कहां होगा लॉर्ड्स में खेले जाने वाले दुसरे टेस्ट मैच का प्रसारण appeared first on SportzWiki Hindi.