भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच आज शनिवार 18 अगस्त से ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. बता दें, कि शुरूआती दोनों टेस्ट मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है.
भारत फिलाहल पांच मैचों की इस टेस्ट सीरीज में 2-0 से पीछे है, लेकिन भारतीय टीम तीसरे टेस्ट मैच को जीत सीरीज में पलटवार करना चाहेगी और सीरीज को 2-1 करना चाहेगी.
बता दें, कि भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच का टॉसग्लैंड की टीम ने जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
पहले दिन के लंच के खेल तक भारतीय टीम के 82 रन पर 3 विकेट गिर चुके है. भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन जहां 35 रन पर आउट हुए है. वही केएल राहुल 23 रन पर आउट हुए है.
चेतेश्वर पुजारा मात्र 14 रन बनाकर आउट हुए है. फिलहाल क्रीज में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली 4 रन बनाकर खेल रहे है. क्रिस वोक्स ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीनों विकेट हासिल किये है.
बता दें, कि भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किये है. भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में इस बार शिखर धवन, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह खेल रहे है. वही मुरली विजय, दिनेश कार्तिक और उमेश यादव टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर है.
The post ENG vs IND: पहले सेशन में ही भारत के हाथ से निकला मैच, कमजोर हुई कोहली की विराट सेना appeared first on SportzWiki Hindi.