Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: अंग्रेज मैदान पर दे रहे गालियां लेकिन शिखर धवन की खेल भावना देख खुद हुए शर्मिंदा

हार-जीत, आक्रामकता ये सब किसी भी खेल के लिए जरुरी हो सकते हैं. मगर इस सब के बीच खेल भावना का होना भी जरुरी है. भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने कुछ ऐसा ही भावना तीसरे टेस्ट मैच के दौरान दिखाई है.

18 अगस्त से ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे टेस्ट मैच में भारत ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 329 रन बनाए. जिसमें कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे की 97 और 81 रनों की अर्द्धशतकीय पारियां शामिल हैं. जिसके जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 161 रनों पर ही सिमट गयी.

इंग्लैंड की बल्लेबाजी के दौरान धवन ने दिखाई खेल भावना 

इंग्लैंड की टीम का स्कोर एक समय 159 रनों पर 9 विकेट था. जोस बटलर 37 रन बनाकर और जेम्स एंडरसन 1 रन बनाकर खेल रहे थे. इसी दौरान एंडरसन की आंख में कीड़ा चला गया, जिसके बाद पास खड़े फील्डिंग कर रहे शिखर धवन ने एंडरसन की आंख को साफ़ किया.

धवन ने इस खेल भावना को ऐसे समय में दिखाया है, जब मैदान पर खिलाड़ी एक दूसरे पर स्लेजिंग करने का एक भी मौका नही छोड़ने हैं. इसको लेकर धवन की काफी तारीफ हुई है. आपको बताते चले कि युवा ऋषभ पन्त को आउट करने के बाद इंग्लैंड के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने उन्हें गालियां तक दी, लेकिन पन्त ने सम्मान करते हुए मैदान छोड़ दिया और फिर उसी दिन शिखर धवन की ये खेल भावना देख अंग्रेजो को खुद पर ही शर्म आ रहा होगा.

भारत ने बना ली 292 रनों की बढ़त 

भारत ने इस मैच में 292 रनों की बढ़त बना ली है. दूसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक भारतीय टीम ने 2 विकेट खोकर 124 रन बना लिए हैं. चेतेश्वर पुजारा 33 और विराट कोहली 8 रन बनाकर खेल रहे हैं. इससे पहले सलामी बल्लेबाज शिखर धवन 44 और लोकेश राहुल 36 रन बनाकर आउट हुए.

धवन पहले मैच रन नही बना पाए थे. जिस कारण उन्हें लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में बाहर बैठना पड़ा था. मगर दूसरे मैच सलामी बल्लेबाज मुरली विजय एक भी रन नही बना सके थे. जिसके बाद तीसरे टेस्ट में उन्हें बाहर कर धवन को मौका दिया गया. इस मैच में धवन ने पहली पारी में 37 रन बना पाए थे. जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 44 रन बनाए.

The post ENG vs IND: अंग्रेज मैदान पर दे रहे गालियां लेकिन शिखर धवन की खेल भावना देख खुद हुए शर्मिंदा appeared first on SportzWiki Hindi.