भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के दो टेस्ट मुकाबलों में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है. लॉर्ड्स टेस्ट में
भारत को एक पारी और 159 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. इस बड़ी हार के बाद भारतीय टीम के सिलेक्शन को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही है.
भारतीय टीम का पहले तीन टेस्ट मैचों के लिए तो चयन हो चूका है. इस पर काफी सवाल खड़े हो रहे है. क्योंकि मौजूदा समय में जो टीम इंग्लैंड दौरे पर है उसमें कोहली को छोड़ कर किसी भी खिलाड़ी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा.
इस युवा खिलाड़ी को मिल सकता है टीम में मौका

विराट ने पहली पारी में 149 रनों की पारी खेली जिसकी बदौलत इंग्लैंड ज्यादा बढत नहीं बना पाया था और दूसरी पारी में 51 रन बनाए थे, लेकिन कोहली के आउट होते ही भारतीय टीम का कोई बल्लेबाज जीत दिलाने में नाकाम रहा. जिसके बाद दूसरे टेस्ट में कप्तान कोहली का भी बल्ला नहीं चला और भारत को शर्मनाक हरा का सामना करना पड़ा था.
मौजूदा समय में तीन टेस्ट मैचों का चयन हो चूका था, लेकिन अभी दो टेस्ट मैच का चयन होना बाकि है. इस बीच टीम में कई नए खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है.
विश्व में इस भारतीय बल्लेबाज जितना औसत नहीं किसी बल्लेबाज का

बात करें भारतीय बल्लेबाजी क्रम की तो अभी तक हुए दोनों मैच में टॉप ऑर्डर और मिडल ऑर्डर कोई खास प्रदर्शन नहीं किया है. बल्लबाजों के लगातार असफल होने के बाद टीम में नए खिलाड़ियों को मौका देने पर ध्यान दिया जा रहा है . इस स्थिति में फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलने वाले नए युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी हनुमा विहारी चयनकर्ताओ का ध्यान अपनी तरफ खींच सकते हैं.
इस युवा खिलाड़ी का बल्लेबाजी औसत शानदार रह है. मौजूदा समय में इनका बल्लेबाजी औसत वर्ल्ड के बल्लेबाजों में सबसे अधिक है. अभी तक वह 59.45 के औसत से रन बना रहे यह विहारी का फर्स्ट क्लास क्रिकेट का औसत है. टेस्ट क्रिकेट में अब तक सबसे ज्यादा औसत ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ का रहा है, मौजूदा समय में उनका औसत 57.27 हैं.
The post ENG vs IND: बल्लेबाजी औसत के मामले में विराट, स्मिथ और रूट से भी आगे हैं यह भारतीय बल्लेबाज, लेकिन अब तक नहीं मिला टीम में जगह appeared first on SportzWiki Hindi.