Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: सौरव गांगुली ने विराट नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को दिया तीसरा टेस्ट जीतने का श्रेय

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के तीसरे टेस्ट में जीत दर्ज कर वापसी की. इससे पहले टीम को लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा था. सौरव गांगुली का मानना है कि टीम इंडिया इंग्लैंड पर दवाब बनाने में कामयाब रही है.

ये कहा सौरव गांगुली ने 

सौरव गांगुली ने सीरीज में भारतीय टीम की शानदार वापसी बताते हुए कहा ”भारत ने ट्रेंट ब्रिज में वापसी करने के बाद टेस्ट सीरीज पूरी तरह खोल दी है. अब दबाव इंग्लैंड के उपर आ गया है. यह भारतीय टीम की मानसिकता को दर्शाता, जिसने इंग्लैंड की चुनौती का डटकर सामना किया.”

आगे सौरव गांगुली ने कहा कि ”यह भारत के लिए अच्छा रहा कि उसने टॉस नहीं जीता और इंग्लैंड ने उन्हें बल्लेबाजी का न्योता दिया. विराट कोहली को इसे ध्यान रखना चाहिए. पहले दो बार मैंने इस सीरीज में देखा है कि वह पहले फील्डिंग की मानसिकता के साथ आए थे.”

उन्होंने कहा ”ट्रेंट ब्रिज का मैदान इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड के लिए अच्छा रहा है. जहां वह बल्लेबाजों का शिकार करते, लेकिन इस बार यह दिखाई नहीं दिया. जबकि भारतीय तेज गेंदबाज बुमराह, इशांत और पंड्या की गेंदबाजी शानदार रही. उनकी पिच और लेंथ अच्छी थी. बुमराह के टीम में आने से गेंदबाजी मजबूत हुई है. उनके रहने से बल्लेबाजों में एक डर रहता है.”

इंग्लैंड टीम सीरीज में 2-1 से बढ़त के साथ चौथे मैच में उतरेगी. चौथा मैच 30 अगस्त से साउथ हैम्पटन में शुरु हो रहा है. पिछले मैच में एक बड़ी जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम का आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ है. ऐसे में वह इस मैच में जीत दर्ज कर सीरीज में इंग्लैंड की बराबरी करना चाहेगी.

भारत के लिए अच्छी बात ये भी कि लंबे समय से आउट ऑफ़ फॉर्म में चल रहे चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे ट्रेंट ब्रिज में शानदार बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दिए थे.

The post ENG vs IND: सौरव गांगुली ने विराट नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को दिया तीसरा टेस्ट जीतने का श्रेय appeared first on SportzWiki Hindi.