लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे दुसरे टेस्ट मैच में अब भारत को मैच तक बचा पाना मुश्किल लग रहा है. पहले पारी में 107 पर आल आउट होने के बाद दुसरे पारी में भी भारतीय टीम की शुरुआत काफी खराब रही, दोनों ओपनर बल्लेबाज कुछ ख़ास नहीं कर सके. मुरली विजय तो दोनों पारियों में अपना खाता तक नहीं खोल पाए, वहीं लोकेश राहुल ने सिर्फ 10 रन बनाकर अपना पीछा छुड़ाया, तो वहीं अजिंक्य रहाणे 13 और चेतेश्वर पुजारा भी सिर्फ 17 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके है.
डेल स्टेन हुए एंडरसन फैन

भारत के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए एंडरसन ने अभी तक इस मैच में 7 विकेट अपने नाम किये है. इस तेज गेंदबाज की दुनिया भर में लोग तारीफ कर रहे है. इस बीच डेल स्टेन ने एंडरसन की शानदार गेंदबाजी के लिए ट्विट किया है.
“जिम्मी ने भारत के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की है इसके लिए मेरे पास शब्द कम पड़ रहे है. उससे और उम्मीद है. मुझे इस खिलाड़ी से अपना दिमाग और उर्जा का उपयोग करके और अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी. अभी तक यह गेंदबाज इस सीरीज में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है.”
I love how quick Jimmy is between deliveries. No stares, no words, no fuss. Gets back to his mark, bowls with intent, intelligence and great energy.
Man knows what he wants (wkts) and most of all, he knows how to get them.
Impressive bro— Dale Steyn (@DaleSteyn62) August 12, 2018
पहले ही मैच से एंडरसन का खौफ

इस इंग्लिश खिलाड़ी ने भारत के बल्लेबाजों में अपने नाम का खौफ पैदा कर दिया है. सीरीज के पहले ही टेस्ट मैच से ही एंडरसन ने अपना दबदबा भारतीय बल्लेबाजों पर बना दिया था.
पहले मैच की पहली ही पारी में उन्होंने 4 बल्लेबाजों का शिकार किया. उसके बाद इस खिलाड़ी का डर भारतीय बल्लेबाजो के अंदर बैठ गया, जिसके कारण दूसरे मैच में इस गेंदबाज ने 7 भारतीय बल्लेबाजों का शिकार किया है और भी मैच की दूसरी पारी चल रही है. अब आगे यह गेंदबाज कैसी गेंदबाजी करता है यह देखना होगा.
The post ENG vs IND: डेल स्टेन भी हुए इस खिलाड़ी के फैन, कहा और अच्छे प्रदर्शन की हैं उम्मीद appeared first on SportzWiki Hindi.
