Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: ग्लेन मैक्ग्रा ने विराट कोहली के लिए इंग्लैंड दौरा बताया चुनौतीपूर्ण

भारतीय क्रिकेट टीम की रन मशीन औक मौजूदा कप्तान विराट कोहली ने अपने करियर में अब तक बहुत कुछ साबित कर दिया है। विराट कोहली ने जिस तरह से पिछले कुछ सालों में अपने इंटरनेशनल करियर का ग्राफ ऊपर ले गए हैं उससे उन्होंने मौजूदा दौर के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के रूप में अपनी जगह बना ली है।

विराट कोहली को इंग्लैंड में दिखाना होगा दम

सीमित ओवर की क्रिकेट में तो इस धाकड़ बल्लेबाज का कोई मुकाबला ही नहीं है तो साथ ही टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो पिछले कुछ सालों में विराट कोहली ने अपने नाम एक से एक कीर्तिमान किए हैं। इनका बल्ला हर देश के हर मैदान में बोला है लेकिन कहीं ना कहीं इंग्लैंड में अपने आपको साबित करने की कसक रह गई है। जो इस दौरे पर पूरी होने की पूरी संभावना है।

पिछली बार इंग्लैंड दौरे पर रहे थे नाकाम

पूरे क्रिकेट जगत में सभी दर्शकों के सामने अपने बल्ले का कमाल दिखाने वाले विराट कोहली का बल्ला इंग्लैंड में फुस्स रहा है। पिछले दौरे पर इनके बल्ले से 5 टेस्ट मैचों की 10 पारियों मे केवल 13.40 की औसत से 134 रन ही निकल सके थे। ऐसे में उनको इस बार इंग्लैंड की जमीं पर अपने आपको साबित करने की चुनौती होगी।

इंग्लैंड में रन बनाना कोहली के लिए होगी चुनौती-मैक्ग्राथ

भारतीय टीम के कप्तान के इंग्लैंड में बल्लेबाजी को लेकर अब पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्राथ ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। ग्लेन मैक्ग्राथ ने साफ माना है कि भारतीय कप्तान को इंग्लैंड में बहुत कुछ साबित करना है।

मैक्ग्राथ ने कहा कि

विराट को साबित करने के लिए बहुत कुछ मिला है वो वहां जाएं और अगर वो वहां जाते हैं और इंग्लैंड में इंग्लैंड की परिस्थितियों मे रन स्कोर करते हैं तो वो किसी भी देश में सफलता हासिल कर सकते हैं। तो ये उनके लिए एक चुनौती है। लेकिन भारत के पास क्वालिटी बल्लेबाजी लाइनअप है।”

इंग्लैंड के गर्म मौसम का भारत को मिल सकता है फायदा

ग्लेन मैक्ग्राथ ने आगे कहा कि “ये एक अच्छी सीरीज होने जा रही है। इंग्लैंड इस खेल के शॉर्ट फॉर्मेट में शायद कुछ गुणवत्ता वाला क्रिकेट खेल रहा है। भारत के लिए वहां जाने और खेलने की चुनौती होगी। इंग्लैंड में इस समय गर्म मौसम है। तो पिच सामान्य रूप से हरे और सीमिंग नहीं होंगे। तो वहां भारत की शैली की तरह कुछ टर्न हो सकती है।”

ये टेस्ट सीरीज होगी शानदार

वहीं इस गेंदबाज ने आगे कहा कि 

“मुझे लगता है भारत आत्मविश्वास से खेलेगा। लेकिन को उनकी खुद की परिस्थितियों में हराना आसान नहीं रहेगा। ये बहुत कड़ी सीरीज होने जा रही है। मैं पहले टेस्ट के बाद भविष्यवाणी करूंगा(हंसते हुए)। अगर भारत अच्छी शुरूआत करता है तो वो सीरीज जीत सकते हैं।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post ENG vs IND: ग्लेन मैक्ग्रा ने विराट कोहली के लिए इंग्लैंड दौरा बताया चुनौतीपूर्ण appeared first on SportzWiki Hindi.