Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: तीसरे टेस्ट के दौरान चोटिल होकर मैदान से बाहर हुआ इंग्लैंड का स्टार खिलाड़ी, भारत का जीतना तय

नॉटिंगम टेस्ट में तीसरे दिन टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में 50 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 160 रन बना लिए हैं. विराट कोहली (32) और चेतेश्वर पुजारा (44) क्रीज पर हैं. इससे पहले इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में 161 रन पर सिमट गई थी. भारत ने अपनी पहली पारी में 329 रन बनाए थे इस तरह पहली पारी के आधार पर वह इंग्लैंड से 168 रन आगे है.

याद दिला दें, पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में पहले दो मुकाबले हार कर भारत 2-0 से पीछे है. वहीं मेजबान टीम की मुश्किलें बढ़ गयी हैं.


एक तो इंग्लिश बल्लेबाज पहली पारी में पहले ही फ्लॉप रहे जिस वजह से भारत की पकड़ इस मैच में मजबूत हो गयी है. वहीं अब टीम का एक दिग्गज खिलाड़ी चोटिल होकर मैदान से बाहर चला गया है.

दरअसल, इंग्लैंड विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए हैं. जॉनी बेयरस्टो की जगह जोस बटलर इस समय इंग्लैंड के लिए विकेटकीपिंग कर रहे हैं.

आपको बता दें कि जिस वक्त दूसरी पारी में भारत का स्कोर 142 रन था तो जेम्स एंडरसन की गेंद को पकड़ने के क्रम में जॉनी बेयरस्टो की उंगली में चोट लग गई. चोट कितनी गंभीर है इस बात की पुष्टि x-रे के बाद ही हो पायेगा. अगर चोट ज्यादा गंभीर हुई तो बेयरस्टो बल्लेबाजी के लिए नहीं आ पाएंगे. जिससे इंग्लैंड की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं.


हालत देख कर तो चोट गंभीर मालूम पड़ती है. ऐसा इसलिए जब चोट लगी थी तो मैच को 7 मिनट तक रोकना पड़ा. जॉनी बेयरस्टो को फिर मैदान से बाहर ले जाया गया है. आपको बता दें कि यदि जॉनी बेयरस्टो फिट नहीं हो पाए तो इंग्लैंड की टीम को बड़ा झटका होगा.

The post ENG vs IND: तीसरे टेस्ट के दौरान चोटिल होकर मैदान से बाहर हुआ इंग्लैंड का स्टार खिलाड़ी, भारत का जीतना तय appeared first on SportzWiki Hindi.