भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच 9 अगस्त से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है. दुसरे टेस्ट मैच से पहले आज 7 अगस्त मंगलवार को भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. जिसमे उन्होंने कई रोचक बाते कही है.
विकेट को देखकर लेंगे दो स्पिनरों को शामिल करने का फैसला

भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच भारत अरुण ने अपने प्लेइंग इलेवन में दो स्पिनरों को शामिल करने के जवाब में कहा, हम प्लेइंग इलेवन में दो स्पिनरों को शामिल करने का फैसला विकेट को देखने के बाद ही लेंगे.
हम कल विकेट देखेंगे और उसके बाद ही कुछ फैसला लेंगे. पहले टेस्ट में हमारे लिए गेंदबाजो ने अच्छा किया था, इसलिए हमें सिर्फ विकेट को देखकर ही बदलाव करने की जरुरत है. टीम में दो स्पिनरों का चुनाव करना जरुर दिलचस्प होगा, लेकिन हमें इसके लिए कल तक का विकेट को देखने का इंतजार करना होगा.”
गेंदबाजो के प्रदर्शन से हूं खुश

भारतीय गेंदबाजी कोच ने गेंदबाजो की तारीफ करते हुए कहा, “हाँ, मैं अपने गेंदबाजो के प्रदर्शन से खुश हूं. वह लगातार अच्छा कर रहे है, लेकिन अभी भी हमारी गेंदबाजी के कुछ ऐसे पक्ष है. जिस पर हमें काम करना है. पहले टेस्ट की पहली पारी में भी हमारे गेंदबाजो ने अच्छी गेंदबाजी की थी, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने सुधार करके और ज्यादा बेहतर किया था.
बुमराह का दूसरा टेस्ट खेलना मुश्किल

बुमराह को लेकर कहा, “जसप्रीत बुमराह फिट हो रहे है, लेकिन उन्हें मुश्किल परिस्थतियों में टेस्ट मैच में ही शामिल करना जल्दबाजी होगी. उनके हाथ में अभी प्लास्टर बैंड है, इसलिए उनका दूसरा टेस्ट में खेलना मुश्किल है.
उमेश की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, “उमेश ने हमारे लिए अच्छी गेंदबाजी की, वह तेज गति से गेंद डालता है. उसने पहली पारी में एक लाइन पकड़कर गेंद की थी और दूसरी पारी में भी उसने अपनी योजना के अनुसार गेंदबाजी की थी.”
The post ENG vs IND: प्रेस कांफ्रेंस में पहुंचे गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने जसप्रीत बुमराह के खेलने या न खेलने के रहस्य से उठाया पर्दा appeared first on SportzWiki Hindi.