Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: भारत की खराब शुरुआत के बाद फैन्स ने उठाई इस भारतीय खिलाड़ी से ओपनिंग कराने की मांग

भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड में जूझ रही है. वे पांच मैचों की सीरीज में 0-2 से पिछड़ चुके हैं और अगर एक और मैच हारे तो सीरीज हार जाएंगे. इस सीरीज में टीम इंडिया की बैटिंग खासी खस्ता नजर आई है. पहले दो टेस्ट मैचों में भारतीय ओपनिंग जोड़ी को लेकर खूब सवाल उठे हैं.

पहले मैच में ओपनिंग जोड़ी के नाकामयाब रहने के बाद शिखर धवन को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था और दूसरे मैच में केएल राहुल को मुरली विजय के साथ उतारा गया लेकिन ये जोड़ी भी नाकामयाब रही. इस तरह से टीम इंडिया की एक बढ़िया ओपनिंग जोड़ी की तलाश अभी खत्म नहीं हुई है.

इसी बीच सीमित ओवरों के क्रिकेट में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने टेस्ट मैचों में ओपनिंग करने में दिलचस्पी दिखाई है. उन्होंने कहा है कि अगर उन्हें ये जिम्मेदारी दी गई तो उन्हें खुशी होगी. इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाजों का प्रदर्शन अभी तक अच्छा नहीं रहा है, इसलिए रोहित शर्मा को टीम में शामिल किए जाने के भी कयास चल रहे हैं.

उन्होंने कहा, ‘देखिए, मुझे अब तक कभी ऐसी पेशकश (टेस्ट क्रिकेट में पारी का आगाज) नहीं की गई लेकिन टीम मैनेजमेंट जो भी चाहता है मैं उसके लिए तैयार हूं. जब मैंने खेलना शुरू किया या जब मैं भारत की ओर से खेल रहा था तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं एकदिवसीय मैचों में पारी की आगाज करूंगा, ये आगे बढ़ते हुए हो गया, इसलिए मैंने अपने विकल्प खुले रखे हैं. मैंने किसी विकल्प को बंद नहीं किया है इसलिए अगर मौका मिलेगा तो मैं इसके लिए तैयार हूं.

बता दें कि रोहित ने अब तक भारत के लिए 25 टेस्ट मैच खेले हैं और इसमें उन्होंने 1479 रन बनाए हैं. रोहित ने अब तक टेस्ट में तीन शतक व नौ अर्धशतक लगाए हैं. बता दें कि मुरली विजय, लोकेश राहुल और शिखर धवन वहां संघर्ष कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर तेज हुई रोहित से ओपनिंग कराने की डिमांड

The post ENG vs IND: भारत की खराब शुरुआत के बाद फैन्स ने उठाई इस भारतीय खिलाड़ी से ओपनिंग कराने की मांग appeared first on SportzWiki Hindi.