शुरूआती दो टेस्ट मैच हारने के बाद तीसरे टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड की टीम को 203 रन के बड़े अंतर से हरा दिया. भारत के लिए तीसरे टेस्ट से एक बुरी खबर भी आ रही है.
दरअसल, भारतीय टीम के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन पूरी तरह से फिट नहीं है. तीसरे टेस्ट में भी वह कई बार मैदान से बाहर जाते हुए दिखे थे. वही कप्तान विराट ने भी मैच के बाद अश्विन के चोटिल होने की बात कही थी.
विराट ने अश्विन की चोट के बारे में बोलते हुए कहा था, कि“हमने इस मैच को डोमिनेट किया, क्योंकि हमने बोर्ड पर रन लगाये थे और फिर गेंदबाजों ने हमारे लिए अच्छा प्रदर्शन किया. हमारे गेंदबाज पूरी तरह से तैयार थे, यहां तक कि अश्विन ने भी अपनी चोट के बावजूद अच्छा प्रदर्शन किया. गेंदबाजी में फिर से 20 विकेट लेने हमारी गेंदबाजी की मजबूती को दर्शाता है.
अगर रविचंद्रन अश्विन चौथे टेस्ट से पहले तक फिट नहीं हो पाते है और भारतीय टीम से बाहर होते है, तो किसी अन्य खिलाड़ी को उनकी जगह टीम में मौका मिल सकता है.
इन चार खिलाड़ियों में से किसी एक को मिल सकता है अश्विन की जगह मौका
कुलदीप यादव

कुलदीप यादव शुरूआती तीन टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम में चुने गये थे, लेकिन उन्हें अंतिम दो टेस्ट मैचों से बाहर कर दिया गया है. अगर अश्विन अपनी चोट के चलते अंतिम दो टेस्ट मैचों से बाहर होते है, तो निश्चित ही कुलदीप यादव को टीम में मौका मिल सकता है.
अक्षर पटेल

अक्षर पटेल फिलहाल इंग्लैंड की धरती में ही काउंटी क्रिकेट खेल रहे है. अक्षर पटेल ने अपने काउंटी डेब्यू मैच में ही 95 रन की शानदार पारी खेली और अपनी टीम डरहम के लिए विकेट भी निकाले है. काउंटी में उनके इस शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें अश्विन की जगह टीम में मौका मिल सकता है.
कृनाल पांड्या

कृनाल पांड्या एक ऐसे खिलाड़ी है. जो लगातार घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे है. वह आईपीएल में तो शानदार प्रदर्शन करते है. वही अपनी टीम बड़ौदा व इंडिया ए के लिए भी उनका प्रदर्शन हमेशा शानदार रहा है. कृनाल भी अश्विन के एक बेहतर विकल्प साबित हो सकते है.
के गौथम

कर्नाटक के ऑलराउंडर के गौथम भी बहुत कम समय में अपना बहुत बड़ा नाम बना चुके है. के गौथम बल्लेबाजी व गेंदबाजी दोनों में ही टीम के लिए योगदान देने की क्षमता रखते है.
आईपीएल में अपनी प्रतिभा का जौहर वह दुनिया को दिखा चुके है. अश्विन के स्थान पर अंतिम दो टेस्ट मैचों के लिए के गौथम को चुनना भी एक बहुत अच्छा फैसला होगा.
The post ENG vs IND: चोटिल अश्विन अगर नहीं होते हैं फिट तो रविन्द्र जडेजा नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को भेजा जायेगा इंग्लैंड appeared first on SportzWiki Hindi.