भारतीय टीम को लॉर्ड्स पर दूसरे टेस्ट में एक बड़ी हार मिली. इस हार के बाद भारतीय खिलाड़ियों और टीम मैनेजमेंट पर सवाल उठ रहे हैं. वहीं सलामी बल्लेबाज मुरली विजय की भी आलोचना हो रही है. विजय दोनों पारियों में एक भी रन नही बना सके. हालांकि श्रीलंका के महान बल्लेबाज कुमार संगाकारा ने मुरली विजय का बचाव किया है.
यह कहते हुए संगकारा ने किया मुरली विजय का बचाव

बारिश के बाद बनी बल्लेबाजी के लिए प्रतिकूल परिस्थितियों के बारे में बताते हुए कुमार संगकारा ने कहा
”मैं उन्हें दोषी नही मानता हूं. उन्होंने गेंद को स्विंग होते हुए देखा और गेंद स्टंप पर जाकर लगी(पहली पारी में). कोई दूसरा भी होता तो वह इसी प्रकार से स्विंग होती गेंद को देखता और बाहर की ओर से कवर करने की कोशिश करता.”
आगे संगकारा ने कहा
”बल्लेबाज के लिए ये काफी कठिन है. जेम्स एंडरसन जबरदस्त रहे. आप बल्लेबाजों के दिमाग में संदेह को देख सकते हैं. उन्हें पता ही नही होता गेंद जा कहां जा रही है. वह अपने बैट से रोकने का प्रयास करते लेकिन दुर्भाग्यवश गेंद काफी अच्छी होती.”
मैच से पहले हुई थी बारिश

लॉर्ड्स में मैच शुरु होने से पहले ही पहले दिन काफी तेज बारिश हुई. जिस कारण पहले दिन का खेल नही सका था. जिसके बाद दूसरे दिन भी बारिश के चलते 35 ओवर का खेल हो सका था.
इस दौरान पहली पारी में पूरी भारतीय टीम 107 रनों पर ढेर हो गयी थी. जिसके बाद इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी 7 विकेट खोकर 396 पर घोषित की. इंग्लैंड को 289 रनों की बढ़त मिली, जिसके बाद दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए आयी भारतीय टीम 130 रनों पर ही ऑल आउट हो गयी. जिस कारण एक पारी और 159 रनों से हार मिली.
पहली पारी में सबसे ज्यादा 29 रन बनाने वाले रविचंद्रन अश्विन दूसरी पारी में भी 33 रन बानकर सर्वाधिक रन बनाए वाले बल्लेबाज रहे. अश्विन के अलावा कोई भी बल्लेबाज 30 के स्कोर तक भी नही पहुंच सका.
The post ENG vs IND: दोनों पारियों में शून्य पर आउट होने वाले मुरली विजय को लेकर कुमार संगकारा ने कहा कुछ ऐसा आएगा विराट को पसंद appeared first on SportzWiki Hindi.