एजबेस्टन में खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के पहले मैच में रविचंद्रन अश्विन की शानदार गेंदबाजी ने भारत को चार विकेट दिलाए. जिस कारण इंग्लैंड दिन का खेल ख़त्म होने तक 9 विकेट पर 285 रन बना सका. इस टेस्ट मैच से पहले अश्विन की जगह कुलदीप यादव के खिलाने के कयास लगाए जा रहे थे.
ये कहा अश्विन ने

टेस्ट मैच का पहला दिन ख़त्म होने के बाद अश्विन ने अपनी चार विकटों के बारे में बताते हुए कहा कि
”इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट से वहां की परिस्थितियों और पिच को बेहतर तरीके से समझा है. यहां की पिचों पर किस रफ़्तार से गेंदबाजी करनी है. अगर आपकी रफ़्तार सही नही है, तो बल्लेबाजों को शॉट लगाने में समय मिल जाता है.”
अश्विन ने बताया कि
”मैंने पिछले एक साल से काफी क्लब क्रिकेट खेला और अपने एक्शन में थोड़ा बहुत बदलाव किया है. जिसकी वजह से उन्हें फायदा भी मिला.”
पिछले कुछ समय में जिस तरह से कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल ने शानदार गेंदबाजी की है, जिस कारण अश्विन के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ी है. सीमित ओवरों में वह पिछले काफी समय से वापसी नही कर पाएं हैं. जबकि टेस्ट में वह अच्छा कर रहे हैं.

रविचंद्रन अश्विन भारतीय टीम की ओर से 59 टेस्ट मैच खेल चुके हैं. जिसमें उन्होंने शानदार गेंदबाजी से 320 विकेट निकाले हैं. इस दौरान अश्विन की इकॉनमी 2.89 रही है. अश्विन और जडेजा की जोड़ी भारत के लिए सफल स्पिनर जोड़ी साबित हुई है.
अगर ज्यादा बारिश नही होती है और मौसम ऐसा ही बना रहता है तो, यह स्पिनर्स के लिए अच्छा होगा. ऐसे में अश्विन इस पूरी सीरीज के दौरान अपनी गेंदबाजी का जादू चला सकते हैं. वहीं खेले जा रहे टेस्ट मैच में अश्विन ने अभी तक 25 ओवर की गेंदबाजी की है. जिसमें उन्होंने 7 ओवर मेडन डालकर 4 विकेट चटकाए हैं.
The post ENG vs IND: रविचंद्रन अश्विन ने कहा गेंदबाजी में इस परिवर्तन की वजह से उन्हें समझने में नाकामयाब है अंग्रेज appeared first on SportzWiki Hindi.