विराट कोहली की कप्तानी भारत लगातार सफलता हासिल कर रहा है. इसके बाद भारत के महान स्पिनर हरभजन सिंह कोहली की कप्तानी से ज्यादा प्रभावित नज़र नही आ रहें है. भज्जी का मानना है कि टीम में हो रहे लगातार बदलाव की वजह से प्रदर्शन पर असर पड़ रहा है.
खुलकर किया विरोध

टीम में हो रहे लगातार बदलाव को लेकर बात करते हुए हरभजन सिंह ने कहा कि
“मेरा मानना है कि 38 मैचों में 38 बदलाव कुछ ज्यादा ही है. लेकिन हर कप्तान अलग होता है और हर टीम की जरूरतें भी अलग होती हैं. शायद ये उनके लिए काम कर रहा हो. वे दक्षिण अफ्रीका में सीरीज जीतने के करीब थे और अब इंग्लैंड में भी वापसी करने में सफल रहे हैं. अगर कप्तान को कुछ मंजूर है, तो मैनेजमेंट और खिलाड़ी भी इसमें हामी भरते हैं. इसके बाद आप या मैं क्या सोचते हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता.”
आपको बता दें कि विराट कोहली ने जिस दिन से नियमित टेस्ट कप्तान के रूप में जिम्मेदारी संभाली है, तब से वो लगातार टीम में कोई ना कोई बदलाव करते आए हैं. आलम ये है कि पिछले 38 टेस्ट मैचों में कप्तान के रूप में 38 बार बदलाव कर चुके हैं.
बल्लेबाज़ी की तारीफ

कोहली की बल्लेबाज़ी को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि
“कोहली बहुत अनुशासित तरह से खेलता है कि किस गेंद को खेलना है और किसे छोड़ना है. अगर आप इंग्लैंड में सही से गेंद को छोड़ने में सफल रहते हैं, तो आप बहुत रन बनाते हैं. रन बनाने के लिए विकेट पर बने रहना जरूरी है और वो तभी हो पाता है जब आप कुछ गेंदों को जाने देते हैं. वो एक शानदार बल्लेबाज है. मैंने ज्यादा बल्लेबाजों को नहीं देखा है जो दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया या इंग्लैंड जाकर हालातों को अपने लिए इतना आसान बना देते हैं. विराट की सबसे अच्छी खूबी है कि वो हमेशा यही कहते हैं कि वो जीतने के लिए खेल रहे हैं.”
The post ENG vs IND: ट्रेंट ब्रिज में जीत के बाद भी भज्जी हुए कोहली से खफा, इस वजह से सुनाई खरी खोटी appeared first on SportzWiki Hindi.