भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट बर्मिघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है. भारतीय टीम ने यहां दूसरे दिन गुरुवार को अपनी पहली पारी में 274 रन ही बना सकी. जिसमें कप्तान विराट कोहली ने अकेले 149 रन बना डाले. कोहली ने टेस्ट में कल इंग्लैंड की धरती पर अपना पहला शतक लगाया.
एक तरफ जब टीम इंडिया के सभी दिग्गज बल्लेबाज फिसड्डी साबित हो रहे थे तब कप्तान कोहली ने अकेले मोर्चा संभाला. कोहली की इस पारी की दुनिया भर के क्रिकेट फैन्स तारीफ कर रहे हैं.

इन सब के बावजूद विराट टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के एक रिकॉर्ड से पीछे रह गए. बता दें कि इंग्लैंड में टीम इंडिया पांच मैचों की टेस्ट सिरीज खेल रही है. इस सिरीज के पहले टेस्ट मैच में विराट कोहली ने शानदार शतक ठोक टीम इंडिया को मजबूती प्रदान की लेकिन वो एमएस धोनी की 82 रन की पारी से पीछे रह गए.

गौरतलब है भारतीय टीम ने 274 रन बनाए, जिसमें से 149 रन विराट कोहली के हैं. यानी विराट ने टीम के स्कोर के 54.37 प्रतिशत रन खुद बनाए. कोहली कप्तान के तौर पर टीम के लिए एक पारी में सर्वाधिक योगदान देने के मामले में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से चूक गए हैं.
धोनी 55.41 प्रतिशत रन बनाने के साथ पहले स्थान पर है. 2014 में इंग्लैंड दौरे पर ओवल टेस्ट के दौरान एक पारी में टीम के 148 रन में से महेंद्र सिंह धोनी ने 82 रन खुद बनाए थे.
कोहली के अलावा शिखर धवन ने 26, हार्दिक पांड्या ने 22, मुरली विजय ने 20 रनों का योगदान दिया. इंग्लैंड के लिए सैम कुरैन ने चार विकेट लिए. जेम्स एंडरसन, आदिल राशिद और बेन स्टोक्स ने दो-दो विकेट चटकाए. दूसरी पारी में इंग्लैंड ने पहली पारी के लिहाज से 13 रनों की बढ़त ले ली थी.

दिन का अंत होने तक इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट खोकर नौ रन बना लिए हैं और अपनी बढ़त को 22 रनों तक पहुंचा दिया. स्टम्प्स तक सलामी बल्लेबाज केटन जेनिंग्स पांच रन बनाकर खेल रहे हैं.
रविचंद्रन अश्विन ने चौथे ओवर की चौथी गेंद पर एलिस्टर कुक (0) को बेहतरीन गेंद पर बोल्ड कर इंग्लैंड को पहला झटका दिया और इसी के साथ दिन का खेल समाप्ति की घोषणा कर दी गई.
The post ENG vs IND: बेहतरीन पारी खेलने के बावजूद भी महेंद्र सिंह धोनी से पीछे ही रह गए भारतीय कप्तान विराट कोहली appeared first on SportzWiki Hindi.