इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के अंतिम दो मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान जल्द ही किया जाना है. बता दें, कि भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने जो 18 सदस्यी टीम चुनी थी.
वह सिर्फ शुरूआती तीन टेस्ट मैचों के लिए थी. अब अंतिम दो टेस्ट मैचों के लिए एक बार फिर टीम चुनी जायेगी. दिनेश कार्तिक को अंतिम दो टेस्ट में जगह मिलना बहुत मुश्किल नजर आ रहा है.
दिनेश कार्तिक हो सकते है भारतीय टीम से बाहर

बता दें, कि शुरूआती दो टेस्ट मैचों में बुरी तरह फ्लॉप रहने वाले दिनेश कार्तिक अंतिम दो टेस्ट मैचों से बाहर हो सकते है. दिनेश कार्तिक को शुरूआती दो टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में मौका मिला था.
लेकिन वह इस दौरान बल्ले से चार पारियों में मात्र 21 रन ही बना पाये थे. पहले टेस्ट मैच में जहां वह 0 और 20 रन की पारियां खेल पाये थे. वही दूसरे टेस्ट मैच में वह 1 और 0 रन की पारी टीम के लिए खेल पाये थे. दिनेश कार्तिक के इस बहुत खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें अंतिम दो टेस्ट मैचों की प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है.
कार्तिक की जगह मिल सकती है श्रीकर भरत को

बता दें, कि अंतिम दो टेस्ट मैचों के लिए दिनेश कार्तिक की जगह इंडिया ए के विकेटकीपर श्रीकर भरत को मिल सकती है. श्रीकर भरत इंडिया ए के लिए खेलते हुए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे है.
वह अपनी रणजी टीम आंध्र प्रदेश के लिए भी लगातार अच्छा कर रहे है, इसलिए दिनेश कार्तिक की जगह अब उन्हें भारत की टीम में मौका दिया जा सकता है.
एक मैच में 10 कैच लेने का बना चुके है रिकॉर्ड

बता दें, कि श्रीकर भरत की विकेटकीपिंग काफी शानदार है. उन्होंने साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ चार दिन के एक टेस्ट मैच में कुल 10 कैच पकड़ने का रिकॉर्ड भी बनाया था. वह बल्लेबाजी से निचले क्रम में अच्छा योगदान देने की क्षमता भी रखते है.
वह 50 प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच खेल चुके है. जिसमे उन्होंने 36.67 की औसत से 2861 रन बनाये है. इस दौरान उन्होंने विकेट के पीछे 177 कैच पकड़े है और 19 स्टंपिंग भी की है.
The post ENG vs IND: अंतिम दो टेस्ट मैचों के लिए दिनेश कार्तिक की जगह इस खिलाड़ी को जगह मिलना तय! appeared first on SportzWiki Hindi.