Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: गौतम गंभीर ने इस भारतीय खिलाड़ी को ठहराया इंग्लैंड में मिली शर्मनाक हार का जिम्मेदार

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही सीरीज में भारत ने पहले दो मैच गंवा दिए है और ये दो मैच हारने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर जम कर भड़ास निकाली जा रही है. पहले मैच में टीम ने  इंग्लैंड को टक्कर दिया था, लेकिन दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम ने इंग्लैंड के सामने घुटने टेक दिए. कप्तान विराट का दूसरे टेस्ट में टीम में बदलाव करना काफी महंगा पड़ा.

भारत के सभी बल्लेबाज अंग्रेजो के सामने बेबस नजर आये, सिर्फ रविचंद्रन अश्विन ही एक ऐसे भारतीय बल्लेबाज है, जिन्होंने दोनों पारियों में अपना काम बखूबी निभाया.

कोहली की खराब कप्तानी ने किया टीम इंडिया का बन्टाधार

गौतम गंम्भीर ने भारत के हालात को देखकर बात करते हुए दूसरे टेस्ट के बारे में कहा, कि

“दूसरे टेस्ट का तीसरा दिन इंग्लैंड ने अपने किया. भारतीय टीम को इस मौके पर एक और तेज गेंदबाज की जरुरत थी, जिसकी कमी भारत को मैच के तीसरे दिन महसूस हुई. इंग्लैंड टीम के 89-4 विकेट गिरने के बाद मैच भारत के पक्ष में ही था, लेकिन उसके बाद क्रिस वोक्स और जॉनी बैरेस्टो की लम्बी साझेदारी ने मैच को इंग्लैंड के पाले में दाल दिया. इंग्लैंड के दोनों बल्लबाजों ने रणनीति से खेला उन्हें केवल ईशांत और शमी के गेंदबाजी अटैक का सामान करना था, जो उन्होंने संभल कर किया, लेकिन स्पिन गेंदबाज के लिए पिच पर कुछ नहीं था.”

टीम के इस प्रदर्शन से निराश हूँ

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए इस दिग्गज खिलाड़ी ने कहा, कि

“इंग्लैंड की तरफ से लॉर्ड्स टेस्ट में हुई इस शतकीय साझेदारी की वजह से मेजबान ने 250 रनों की बड़ी बढ़त हासिल कर ली. इस साझेदारी में जॉनी बैरेस्टो 97 और क्रिस वोक्स ने अपने करियर का पहला शतक लगाया था. गेंदबाजी की बात करें तो मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा की गेंदबाजी शानदार रही. वहीं टीम को एक सीमर गेंदबाज की कमी खली.

लॉर्ड्स में टीम इंडिया का जिस तरह का प्रदर्शन रहा वह बेहद शर्मनाक था, हम इस मैच में लड़ें तक नहीं और पहले ही दिन मैदान छोड़ दिए. मैं व्यक्तिगत रूप से इस हार से बहुत निराश हूँ.”

The post ENG vs IND: गौतम गंभीर ने इस भारतीय खिलाड़ी को ठहराया इंग्लैंड में मिली शर्मनाक हार का जिम्मेदार appeared first on SportzWiki Hindi.