भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट श्रृंखला में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एलिस्टर कुक का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है. हालाँकि इसके बाबजूद भी इंग्लैंड की टीम ने भारत के खिलाफ शुरूआती दो मैचों में जीत दर्ज की है. वही दोनों मैच की चार पारियों में कुक नाकामयाब ही रहे हैं.
कुक के इस हालिया प्रदर्शन पर नजर डालें तो साफ़ नजर आता है, कि कुक को क्रिकेट से संन्यास के बारे में सोंचना चाहिए. बर्मिंघम में एजबेस्टन के मैदान पर पहले टेस्ट मैच में कुक ने पहली पारी में 13 और दूसरी पारी में 0 रन बनाकर आउट हो गए. इस मैच में भारतीय स्पिनर अश्विन ने दोनों बार कुक को आउट किया. अश्विन ने कुक को दूसरी पारी में आउट किया तो लगा जैसे पिछला एक्शन रीप्ले देख रहे हों.
दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बैट्समैन का ऐसा प्रदर्शन

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक का यह प्रदर्शन आगे भी जारी रहा. दूसरे मैच में भारतीय टीम के खिलाफ संघर्ष करते हुए नजर आ रहे थे. उन्होंने दूसरे मैच में भारत के खिलाफ पहली पारी में 21 रन बनाए थे. और दूसरी पारी में कुक को खेलने का मौका ही नहीं मिला.
कुक दोनों ही टेस्ट मैच में अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने में नाकाम रहे. उनके जाने के बाद दो बार इंग्लैंड का टॉप ऑर्डर बिखर गया, लेकिन मध्य क्रम के बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन कर टीम को संकट से निकाला है .
शानदार रहा हैं अब तक का करियर

लेकिन इस तरह की पारियों ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान को बता दिया है, कि अब क्रिक्रेट से संन्यास लेने का समय आ गया है. एलिस्टर कुक ने अपने अंतर्राष्ट्रीय कैरियर की शुरुआत साल 2006 में की थी.
कुक ने अपने टेस्ट कैरियर में 158 टेस्ट मैच की 258 पारी खेली हैं, जिसमें उन्होंने 45.28 की औसत से 12179 रन बनाए हैं. इस दौरान इस खिलाड़ी ने 32 शतक और 5 दोहरे शतक और 56 अर्धशतक लगाए है. कुक का हालिया प्रदर्शन अब मैदान में उतरने की इजात नहीं देता.
The post ENG vs IND: एलिस्टर कुक को अब ले लेना चाहिए टेस्ट क्रिकेट से सन्यास, आंकड़े दे रहे इसकी गवाही appeared first on SportzWiki Hindi.