Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: शास्त्री के कोच रहते टीम के लगातार हार पर भड़के फैन्स इस खिलाड़ी को कोच बनाने की उठाई मांग

लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारत को मिली करारी हार के बाद फैन्स का गुस्सा खिलाड़ियों और कोच पर निकल रहा है. सोशल मीडिया पर कोच रवि शास्त्री जमकर ट्रोल किए जा रहे हैं. शास्त्री की तस्वीरों के साथ तीखी प्रतिक्रियाएं दी जा रही हैं. कुछ लोगों ने रवि शास्त्री को पद से हटाने तक की मांग की है.

भारतीय टीम की बल्लेबाजी दूसरे टेस्ट मैच में बेहद ख़राब नजर आयी. पहली पारी में जहां 107 रनों पर ही टीम ऑल आउट हो गयी थी, तो वहीं दूसरी पारी में भी सिर्फ 130 रन ही बना सकी. दोनों पारियों में किसी बल्लेबाज ने नही बल्कि रविचंद्रन अश्विन ने सर्वाधिक रन बनाए. जेम्स एंडरसन की हवा में मूव होती गेंदों का सामना कर पाना किसी भी बल्लेबाज के लिए नामुमकिन नजर आया. जिसका कारण आत्मविश्वास में कमी रही.

फैन्स ने लगायी रवि शास्त्री की क्लास 

एक यूजर ने ट्वीटर पर ट्वीट करते हुए रवि शास्त्री को चीयरलीडर बताया. जबकि एक ने कहा कि जब आप अनिल कुंबले के बजाय रवि शास्त्री का चयन करते हैं तो ऐसा ही होता है. इसके अलावा भी कई यूजर्स ने कोच रवि शास्त्री को खरीखोटी सुनाई है.

The post ENG vs IND: शास्त्री के कोच रहते टीम के लगातार हार पर भड़के फैन्स इस खिलाड़ी को कोच बनाने की उठाई मांग appeared first on SportzWiki Hindi.