इंडिया और इंग्लैंड के बीच सीरीज के दूसरे मुकाबले में लार्ड्स के मैदान पर बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही थी. मैच को कई बार रोका और बंद किया गया, जिसके चलते बॉल बॉय की भूमिका निभा रहे अर्जुन तेंदुलकर जमीन पर सोते नजर आए.
इसकी एक तस्वीर ट्विटर पर संदीप बनर्जी ने शेयर की. इस तस्वीर में अर्जुन, क्रिकेट मैदान के किनारे सो रहे है. हाल ही में अर्जुन तेंदुलकर ने श्रीलंका के खिलाफ अंडर 19 टीम में डेब्यू किया है. उन्होंने मैच के दौरान तीन विकेट लेने के अलावा 14 रन बनाए थे.
आपको बता दे कि पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी श्रीलंका में जब प्रसंशको ने मैच के दौरान हंगामा किया था और कुछ देर के लिए मैच रोका गया था, तब मैदान पर ही सो गये थे.
इंडिया की मुश्किलें बढ़ती हुई

टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है. बारिश ने टीम इंडिया का पूरा खेल बिगाड़ दिया है. क्योकि भारत की पहली पारी महज 35.2 ओवर में 107 रनों पर ही सिमित हो गई. तब तक दूसरे दिन का खेल ख़त्म हो गया. वहीं मैच का पहला दिन बारिश के कारण धुल गया. लेकिन तीसरे दिन के खेल में इंग्लैंड का प्रदर्शन अच्छा रहा, हालाँकि इंग्लैंड की टीम शुरूआती समय में लड़खड़ा गई थी, लेकिन क्रिस वोक्स और विकेटकीपर बैरेस्टो की शानदार पारी ने इंग्लैंड को इस मैच के जीतने का प्रबल दावेदार बना दिया हैं.
Arjun has opted for a power nap. #ENGvIND pic.twitter.com/SxXHjjv5BR
— Sandipan Banerjee (@im_sandipan) August 11, 2018
बारिश पर निर्भर करेगा मैच

इस मैच के पहले दो दिन बारिश ने काफी खलल डाला है. जिससे मैच का समय बर्बाद हुआ है. हालत ये थे कि पहले दिन बारिश के चलते मैच का टॉस तक नहीं हो सका था. अब आगे बाकी बचे दो दिन के मौसम का मिजाज कैसा रहेगा, चलिए हम आपको बताते हैं. अभी ये कहना मुश्किल होगा कि मैच का नतीजा सामने आएगा की नहीं, लेकिन भारत की टीम इस समय काफी मुश्किल में पड़ गई है. टीम इंडिया के बल्लेबाज इंग्लैंड के मैदान पर खौफ में नजर आ रहे है.
The post ENG vs IND: मैच के दौरान मैदान पर ही सो गया यह भारतीय खिलाड़ी, प्रसंशको को दिला दी धोनी की याद appeared first on SportzWiki Hindi.