मेजबान इंग्लैंड की टीम भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट मैचों में शानदार जीत के बाद तीसरे टेस्ट में बुरी तरह से हार गया। इंग्लैंड को मिली इस 203 रनों की करारी हार के बाद बल्लेबाजों की नाकामी पर सवाल उठने लगे हैं। भारत के खिलाफ नॉटिंघम टेस्ट मैच में इंग्लिश बल्लेबाज पूरी तरह से फ्लॉप रहे।

इंग्लैंड के बल्लेबाजों की नाकामी से ट्रेवर बेलिस नहीं हैं खुश
इंग्लैंड के शुरूआती बल्लेबाज इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके। तो वहीं दूसरी पारी में अपने प्रमुख बल्लेबाजों की नाकामी के बाद बेन स्टोक्स और जोस बटलर ने जबरदस्त धैर्य दिखाया। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने पांचवे विकेट के लिए 344 गेंदो का सामना कर 169 रन जोड़े और भारतीय गेंदबाजों का सामना करने का जज्बा दिखाया।

खराब बल्लेबाजी में सुधार पर करना होगा काम
इंग्लैंड के बाकी बल्लेबाजों की नाकामी पर इंग्लैंड के कोच ट्रेवर बेलिस बुरी तरह से भड़क गए और उन्होंने स्टोक्स-बटलर से सीखने की सलाह दी। ट्रेवस बेलिस ने कहा कि
“ऐसा नहीं है कि हम बंद दरवाजों के पीछे इस बारे में बात नहीं करते। अब ये काम करने की कोशिश करनी है कि ऐसा कैसे हो रहा है। ये पिछले दो-तीन सालों से अलग नहीं है। हम बहुत अच्छी तरह से खेलते हैं तो उसी तरह से पीट भी जाते हैं। लेकिन पिछले दो टेस्ट मैचों में अच्छी चीजें सेट की थी।”

बटलर-स्टोक्स से सीख सकते हैं टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज
जो रूट समेत इंग्लैंड के बल्लेबाजो को फटकार लगाते हुए इंग्लैंड के कोच ने कहा, कि
“हमारे खिलाड़ी नेट्स में कड़ी मेहनत करते हैं। और मुझे लगता है कि हमें जो करना है उसका कल युवा बेन स्टोक्स और जोस बटलर ने वास्तव में अच्छा उदाहरण दिया और हमें इनसे सीखने की जरूरत है। बटलर और स्टोक्स ने बहुत अच्छी लड़ाई दिखाई। उन्होंने 62 रन पर 4 विकेट खोकर संघर्ष कर रही इंग्लिश टीम को 169 रनों की साझेदारी की। बटलर ने शतक जमाया और उन्होंने भारत को जीत के लिए और काम करने के लिए मजबूर किया।”

टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को डालना होगा विरोधी टीम पर दबाव
यहां पर टॉप ऑर्डर ने अभी तक तो ज्यादा स्कोर नहीं किया है। लेकिन ऐसा हम जिन टीमों के खिलाफ खेले हैं उनमें ज्यादातर होता रहा है। ये तो परिस्थितियों का आकलन करने और अलग-अलग चीजों के बारे में है। जहां इस पर मेहनत की जाए और विरोधी टीम पर दबाव बनाया जाए।
हमें अभी कड़ी दूरी तरह करनी है। यहां पर सफलता और असफलता के बीच बहुत बड़ा अंतर है। जिस तरह से विराट ने किया वैसे आप जोस को उनकी पारी में कभी नहीं देखेंगे। कौनसा गेंद खेली और कौनसी मिस की। ये तो एक मिलिमीटर्स है लेकिन ये एक खेल हैं।

कुक जल्द ही लौटेंगे फॉर्म में
कुक को लेकर ट्रेवर बेसिल ने कहा कि
“कुकी ने अपनी आशंका में कुछ भी नहीं बदला है वो अभी भी कड़ी मेहनत करते हैं। वो दूसरे खिलाड़ियों की तरह ही मेहनत करते हैं। वो नेट्स में गेंद को बहुत अच्छे से खेल रहे हैं और मैं ये नहीं कहना चाहूंगा कि वो आउट ऑफ फॉर्म में हैं। वो निश्चित रूप से इस समय रन नहीं कर पा रहे हैं और वा बड़ा स्कोर करना चाहते हैं।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post ENG vs IND- भारत से मिली हार के बाद भड़के इंग्लिश कोच जो रूट को दी इस खिलाड़ी से बल्लेबाजी सीखने की नसीहत appeared first on SportzWiki Hindi.