Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: जरूरत पड़ी तो बल्लेबाजी करके जिताऊंगा भारत को ये मैच: इशांत शर्मा

भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का तीसरा दिन पूरी तरह से भारतीय टीम के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा के नाम रहा है.

भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने मैच के तीसरे दिन लाजवाब गेंदबाजी करते हुए भारत के पहले टेस्ट मैच को जीतने की उम्मीदों को ज़िन्दा रखा है.

दूसरी पारी में इंग्लैंड के लिए 5 विकेट 

इंग्लैंड की टीम मैच के तीसरे दिन 9 रन पर एक विकेट से आगे खेलने उतरी थी. भारत को दिन की शुरूआती दो सफलता तो स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने दिलाई, लेकिन इसके बाद इंग्लैंड के बचे 7 विकेटों में से 5 विकेट इशांत ने लिए थे.

इशांत शर्मा ने अपनी तूफानी गेंदबाजी का कहर बरपाते हुए अपने 13 ओवर में मात्र 51 रन देकर 5 विकेट हासिल किये. इंग्लैंड के बल्लेबाजों के पास इशांत शर्मा की गेंदों का कोई जवाब नहीं था. इशांत शर्मा की शानदार गेंदबाजी के दम पर ही भारत, इंग्लैंड की टीम को दूसरी पारी में मात्र 180 रन पर आल आउट करने में कामयाब रह पाई है.

बल्लेबाजी में भी है विश्वास 

तीसरे दिन के खेल के बाद भारतीय टीम के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने अपनी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,

“मैंने हाल में ही काउंटी क्रिकेट में अर्धशतक लगाया हुआ है, इसलिए मैं अपनी बल्लेबाजी को लेकर काफी आत्मविश्वास महसूस कर रहा हूं, लेकिन मुझे उम्मीद है, कि मेरी जरुरत इस मैच में नहीं पड़ेगी, क्योंकि हमारे कप्तान विराट कोहली और कार्तिक ही हमें जीत दिला कर मैदान से लौटेंगे.” 

कोहली के भी बांधे तारीफों के पुल 

इशांत शर्मा ने साथ ही भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा, 

“विराट अपने खिलाड़ियों में विश्वास दिखाते है. जो किसी भी कप्तान के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. वो हमेशा अपने खिलाड़ियों को पॉजिटिव एनर्जी देते है. सभी जानते है, कि वह हमेशा फ्रंट से हमें लीड करते है. वह एक शानदार क्रिकेटर है और हमेशा भारतीय टीम की जीत में अपना बड़ा योगदान देते है.”

The post ENG vs IND: जरूरत पड़ी तो बल्लेबाजी करके जिताऊंगा भारत को ये मैच: इशांत शर्मा appeared first on SportzWiki Hindi.