इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स का ब्रिस्टल केस को लेकर भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के नॉटिंघम में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच में बाहर रहना तय था और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने तीसरे टेस्ट मैच के लिए 13 सदस्यीय टीम से बेन स्टोक्स को बाहर कर दिया था।

बेन स्टोक्स की हो सकती है तीसरे टेस्ट मैच में वापसी
लेकिन अब बेन स्टोक्स की सनसनीखेज रूप से तीसरे टेस्ट मैच में वापसी हो सकती है। अब बस ईसीबी को इसके लिए एफ्रे से मंजूरी मिलने की देर है। बेन स्टोक्स को लॉर्ड्स टेस्ट मैच में भी नहीं खेल सके थे क्योंकि नाइट क्लब मामले में उन्हें सुनवायी के लिए ब्रिस्टल कोर्ट में पेश होना पड़ा था।

नाइट क्लब केस की सुनवायी में फंसे हैं बेन स्टोक्स
पिछले साल अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान एक मैच के बाद रात को बेन स्टोक्स अपने साथी खिलाड़ी एलेक्स हेल्स के साथ नाइट क्लब में पहुंचे थे। लेकिन नाइट क्लब की पार्टी को करने के बाद बेन स्टोक्स दब बाहर आए तो उनका कुछ लोगों के साथ झगड़ा हो गया। इस झगड़े में बेन स्टोक्स ने उन लोगों से जमकर मारपीट की जिसके बाद उन पर केस दर्ज किया गया।

ब्रिस्टल में पिछले साल मारपीट मामले की जारी है सुनवायी
इस मामले के बाद स्टोक्स करीब 6 महीनों तक टीम से बाहर रहे। लेकिन अब भले ही बेन स्टोक्स ने वापसी तो कर ली हो लेकिन उन पर दर्ज मारपीट के मामले की सुनवायी पूरी नहीं हो सकी है। ऐसे में स्टोक्स को बर्मिंघम टेस्ट मैच के बाद इस मामले की सुनवायी के लिए ब्रिस्टल की क्राउन कोर्ट में पेश होना पड़ा था। लेकिन इस मामले की सुनवायी पूरी नहीं हो सकी है। कोर्ट के बाहर बेन स्टोक्स और उनकी पत्नी क्लेयर को देखा गया था।

ज्यूरी देती हैं मंजूरी तो बेन स्टोक्स कर सकते हैं तीसरे टेस्ट में वापसी
ऐसे में बेन स्टोक्स को अभी तक ज्यूरी से कोई क्लीन चिट नहीं मिली है। इस तरह से उनका 18 अगस्त से शुरू होने वाले टेस्ट मैच में खेलना तय नहीं था लेकिन अब ये खबर सामने आ रही है कि अगर एफ्रे की ज्यूरी बेन स्टोक्स को तीसरे टेस्ट मैच में खेलने की मंजूरी दे देती है, तो वो तीसरे टेस्ट में वापसी कर सकते हैं। ईसीबी के प्रवक्ता ने इसको लेकर कहा कि “ब्रिस्टल के केस के बाद ही ईसीबी बेन स्टोक्स की उपलब्धता पर मूल्यांकन करेगी।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post ENG vs IND: जसप्रीत बुमराह के बाद अब इस दिग्गज खिलाड़ी की भी होगी तीसरे टेस्ट में वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.