Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: चौथे टेस्ट में इस दिग्गज खिलाड़ी की जगह अपना डेब्यू कर सकते हैं हनुमा विहारी

भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज जारी है. इस टेस्ट सीरीज का चौथा टेस्ट मैच 30 अगस्त से साउथम्पटन के मैदान पर खेला जायेगा. भारत और इंग्लैंड के बीच इस टेस्ट सीरीज के अंतिम दो टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम ने युवा खिलाड़ी हनुमा विहारी को भी शामिल किया हुआ है.

चौथे टेस्ट में हनुमा कर सकते हैं अपना डेब्यू 

आंध्र प्रदेश के लिए रणजी क्रिकेट खेलने वाले हनुमा विहारी चौथे टेस्ट मैच में भारतीय टीम के लिए अपना टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं. वह शानदार फॉर्म में है, उन्होंने साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ हाल में ही 148 रन का एक शानदार शतक लगाया था.

उनका प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 59.79 का शानदार औसत है. हनुमा की फॉर्म व उनका शानदार औसत देखते हुए उन्हें चौथे टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है.

पुजारा की जगह मिल सकता है डेब्यू करने का मौका 

There was pressure but helped by playing county: Pujara

बता दें, कि हनुमा विहारी चेतेश्वर पुजारा की ही तरह नंबर-3 के स्पेशलिस्ट बल्लेबाज है. चेतेश्वर पुजारा का प्रदर्शन भी अबतक इस सीरीज में कुछ खास नहीं रहा है.

पुजारा ने इस सीरीज में अबतक 4 पारियां ही खेली है. जिसमे उन्होंने 26.00 की औसत से मात्र 104 रन ही बनाये है. चेतेश्वर पुजारा के इस खराब प्रदर्शन के बाद हनुमा विहारी को टीम में खेलने का मौका मिल सकता है.

हनुमा विहारी का शानदार है प्रथम श्रेणी क्रिकेट रिकॉर्ड

हनुमा विहारी का प्रथम श्रेणी क्रिकेट रिकॉर्ड शानदार रहा है. वह अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर के 63 प्रथम श्रेणी मैचों में 59.79 की शानदार औसत से 5142 रन बना चुके है. वह 15 शतक और 24 अर्धशतक अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर में लगा चुके है. वह तिहरा शतक भी प्रथम श्रेणी क्रिकेट में बना चुके है.

हनुमा ने लिस्ट ए क्रिकेट के 56 मैच खेले है. जिसमे उन्होंने 47.25 की औसत से 2268 रन बनाये हुए है. वह अपने लिस्ट ए क्रिकेट करियर में 4 शतक और 13 अर्धशतक लगा चुके है.

The post ENG vs IND: चौथे टेस्ट में इस दिग्गज खिलाड़ी की जगह अपना डेब्यू कर सकते हैं हनुमा विहारी appeared first on SportzWiki Hindi.