Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार्दिक पंड्या तोड़ सकते है कपिल देव का यह खास रिकॉर्ड

भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच आज बुधवार से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला जाना है. इस टेस्ट सीरीज के दौरान भारतीय टीम के लिए स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहने वाले है.

हार्दिक पंड्या बल्लेबाजी में भी टीम के लिए योगदान करने की क्षमता रखते है. वही गेंदबाजी में भी हार्दिक पंड्या विकेट निकालने की क्षमता रखते है. हार्दिक पंड्या निश्चित रूप से इस दौरे में भारतीय टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक है.

हार्दिक पंड्या तोड़ सकते है कपिल देव के सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड 

आपकों बता दें, कि भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या, कपिल देव के सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड तोड़ सकते है. कपिल देव ने भारतीय टीम के लिए 1986 में मात्र 74 गेंदों पर शतक बना डाला था.

जिस तरह भारत का वर्तमान स्टार ऑलराउंडर विस्फोटक बल्लेबाजी करता है. उसे देखते हुए कहा जा सकता है, कि हार्दीक पंड्या भी कपिल देव का सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड तोड़ सकते है.

हार्दिक पंड्या भी लगा चुके है 86 गेंदों में शतक

आपकों बता दें, कि टेस्ट क्रिकेट में हार्दिक पंड्या भी 86 गेंदों पर शतक लगा चुके है और उन्होंने यह शतक श्रीलंका के खिलाफ साल 2017 में लगाया था.

वह काफी तेजी से रन बनाते है और उन्हें चौके-छक्के लगाना पसंद है. अगर वह अपने इस खेल को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जारी रखते है, तो वह निश्चित रूप से कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 74 गेंदों से भी कम गेंदों पर शतक बना सकते है.

7 टेस्ट खेल चुके अब तक भारत के लिए 

हार्दिक अबतक भारतीय टीम के लिए 7 टेस्ट मैच खेल चुके है. जिसमे उन्होंने 36.8 की अच्छी औसत से 368 रन बनाये हुए है. इस दौरान वह एक शतक और तीन अर्धशतक बना चुके है. वह भारतीय टीम के लिए 7 टेस्ट मैचों में 7 विकेट भी हासिल कर चुके है.

 

The post ENG vs IND: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार्दिक पंड्या तोड़ सकते है कपिल देव का यह खास रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.