इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच भारतीय टीम ने जबरदस्त अंदाज में जीता। नॉटिंघम में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 203 रनों से हराकर सीरीज में 2 मैचों की हार के बाद जोरदार पटलवार किया है। और अब सीरीज 1-2 पर आ खड़ी है।

चौथे टेस्ट मैच से पहले वीरेन्द्र सहवाग ने दी अपनी प्रतिक्रिया
तीसरा टेस्ट मैच जीतकर भारतीय टीम 30 अगस्त से शुरू होने जा रहे सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में किसी तरह से जीत की फिराक में है जिससे कि सीरीज में बराबरी की जा सके। भारत और इंग्लैंड के बीच साउथंपटन में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट मैच को लेकर भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने इंडिया टीवी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

भारतीय टीम है जीत की भूखी, वो निश्चित रूप से करेंगे इंग्लिश टीम का शिकार
वीरेन्द्र सहवाग ने भारतीय टीम की चौथे टेस्ट मैच में जीत की उम्मीदों को लेकर कहा कि जिस तरह से भारतीय टीम ने आखिरी मैच में खेला था, मुझे लगता है कि भारतीय टीम उसी तरह से खेली तो चौथा मैच चौथे दिन अपने आप ही जीत सकता है। उनके पास जीत की भावना है। लेकिन मुझे तो लगता है कि इंग्लैंड वापसी करेगा। लेकिन वहीं भारतीय टीम भूखे टाईगर की तरह है। वो निश्चित रूप से जीत के लिए शिकार करेंगे।

ब्रॉड को नहीं थी स्लेजिंग करने की कोई जरूरत
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने पिछले मैच में भारत के लिए डेब्यू कर रहे युवा विकेटकीपर बल्लेबाज का विकेट लेकर गंदी भाषा का प्रयोग किया इसको लेकर आईसीसी ने स्टुअर्ट ब्रॉड पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया। इसको लेकर वीरेन्द्र सहवाग ने कहा कि ब्रॉड ने 120 टेस्ट मैच खेले हैं, और ये पंत का पहला मैच था, आपने जब उन्हें आउट कर दिया है और आपको विकेट मिल गया है तो स्लेजिंग की कोई जरूरत नहीं थी। कोहली ने बाद में उसे जो समझाया वो सही था।

भारत के पास है अब तक का बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण
भारतीय टीम की मजबूती को लेकर वीरेन्द्र सहवाग ने कहा कि मुझे लगता है कि इस समय भारत का मौजूदा गेंदबाजी अटैक है वो सबसे अच्छा है। उनके पास चार खिलाड़ी हैं जिन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। जब टेस्ट मैच सपाट विकेट पर हो तो वो अलग बात है कि वो 20 विकेट ले चाहे ना ले। ऑस्ट्रेलिया में बहुत बेहतरीन बल्लेबाजी विकेट हैं और अगर वहां भी वो 20 विकेट निकालते हैं तो आपका नाम नहीं होता है। मुझे लगता है कि गेंदबाजों को ज्यादा श्रेय नहीं दिया जाता है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post ENG vs IND- वीरेन्द्र सहवाग ने की चौथे टेस्ट मैच के विजेता की भविष्यवाणी, इस टीम को बताया भूखा शेर appeared first on SportzWiki Hindi.