बर्मिंघम में हुए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम ने जीत दर्ज हुए। करीब साढ़े तीन दिन चले इस रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम की 31 रनों से हार हुई। इसके साथ ही इंग्लैंड टीम ने सीरीज में 1-0 की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली है। भारत की हार के बाद प्रेस कांफ्रेंस में रविचंद्रन अश्विन आए।
बल्लेबाजों का किया बचाव

इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों को हार का सबसे बड़ा कारण माना जा रहा है। भारतीय टीम को जीत के लिए 194 रनों का लक्ष्य मिला था लेकिन कोई भी बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल पाया। अश्विन ने उनका बचाव करते हुए कहा कि इस मैच में कुछ बल्लेबाजों को छोड़कर दोनों टीमें के किसी बल्लेबाज ने रन नहीं बनाये क्योंकि परिस्थितियां काफी मुश्किल थी।
अपने खेल पर भी की बात

इस मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए रविचंद्रन अश्विन ने सबसे ज्यादा 7 विकेट चटकाए। एशिया से बाहर यह उनका सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। इस बारे में उन्होंने कहा
“मैं सिर्फ अपने खेल पर ध्यान देता हूँ और अपने बारे में ज्यादा नहीं पढता। निजी तौर पर मुझे पिछले दौरे पर काफी कुछ सीखने को मिला। स्पिनर के तौर पर मुझे लगता है कि ड्यूक बॉल कोकाबर्रा और एसजी से काफी अलग होगा है। मुझे लगता है ड्यूक सबसे बेहतर बॉल है।। पिछली बार जब मैं यहाँ आया था तो गेंद हाथ से पिछल रही थी। इससे मुझे काफी सीखने को मिला।”
हमने अच्छी टक्कर दी
भारतीय टीम ने इस मैच में अंत तक इंग्लैंड को टक्कर दी लेकिन जीत हासिल करने में असफल रही। अश्विन का मानना है कि यह अभी सीरीज की शुरुआत है और सीरीज काफी लंबी है ऐसे में उन्हें ज्यादा बुरा नहीं लग रहा है। उन्होंने उम्मीद है कि टीम इस मैच में सीख लेकर आगे अच्छा प्रदर्शन करेगी।

अश्विन को अंत तक जीत की उम्मीद थी क्योंकि उन्हें लग रहा था हार्दिक लंबे शॉट खेल टीम को करीब ले जायेगे लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। उन्हें लग रहा था कि जब विराट और कार्तिक ने शुरुआत की तो जीत की उम्मीद थी। सीरीज का दूसरा मैच 9 अगस्त से लॉर्ड्स में खेला जाएगा।
The post ENG vs IND: प्रेस कांफ्रेंस में भारतीय बल्लेबाजों पर रविचंद्रन अश्विन ने किया ये कमेन्ट appeared first on SportzWiki Hindi.