पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम को 31 रन से हार का सामना करना पड़ा. एजबेस्टन में खेला गया टेस्ट मैच कभी भारत तो कभी इंग्लैंड के पक्ष में दिखा. मगर अंत में इंग्लैंड ने अपनी शानदार गेंदबाजी की बदौलत जीत हासिल की. भारतीय टीम की हार के पांच कारण मुख्य रूप से रहे.
5. चेतेश्वर पुजारा का प्लेइंग इलेवन से बाहर होना

चेतेश्वर पुजारा एक टेस्ट स्पेशलिस्ट बल्लेबाज हैं. भले ही वह पिछले कुछ मैचों से फॉर्म में ना दिखे हों. मगर वह टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड में ही काउंटी क्रिकेट खेल रहे थे. वह परिस्थितियों को बेहतर तरीके से समझते हुए विकेट पर टिक सकते थे. ऐसे में अनुभवी पुजारा को बाहर रखने का फैसला कहीं न कहीं गलत साबित हुआ है. मध्यक्रम ने पूरी तरह निराश किया है.
4. रहाणे की ख़राब फॉर्म

टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे इस समय सबसे ख़राब फॉर्म में चल रहे हैं. रहाणे दूसरी पारी में मात्र 2 रन बनाकर आउट हो हुए. जबकि वह पिछली 11 पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं बना पाए है. रहाणे ने पिछली 11 पारियों में क्रमश: 2, 15, 10, 48, 9, 10, 1, 2, 0, 4, 17 रन के स्कोर बनाए.
3. विराट कोहली पर निर्भरता

ऐसा लगता है भारतीय टीम जरुरत से ज्यादा ही कप्तान विराट कोहली पर निर्भर है. इस टेस्ट मैच की पहली और दूसरी पारी देखें तो विराट कोहली के अलावा कोई भी बल्लेबाज विकेट पर टिकता हुआ नजर नही आया.
कोहली ने अकेले ही भारतीय पारी को इंग्लैंड द्वारा बनाए गए पहली पारी के स्कोर तक लेकर जाने का प्रयास किया. कुछ हद तक वह सफल भी रहे. मगर दूसरी पारी में भी शीर्ष और मध्यक्रम बल्लेबाजी ने वही गलती दोहराई और पूरी बल्लेबाजी धराशायी हो गयी. विराट के अलावा कोई भी बल्लेबाज इस मैच में अर्द्धशतक तक नही लगा पाया.
2. शिखर धवन की ख़राब की फॉर्म

अभ्यास मैच के दौरान दोनों पारियों में शिखर धवन खाता तक नही खोल पाए थे. इसके बाद भी उन्हें मौका दिया गया. वह दोनों परियों में सिर्फ 39 रन ही बना सके.
1. बल्लेबाजी की कमजोरी स्विंग गेंदबाजी

भारत की बल्लेबाजी लगातार स्विंग गेंदबाजी के आगे फेल हो रही है. इससे पहले दक्षिण अफ्रीका में भी देखने को मिला था, कि बल्लेबाज स्विंग गेंदबाजी के आगे टिक नही पा रहे थे. कुछ ऐसा ही खेले गए एजबेस्टन मैच में भी देखने को मिला. भारत को अगर बाहर टेस्ट मैचों में जीत हासिल करनी है, तो हवा में घुमती गेंदों को सामना करना होगा.
The post ENG vs IND: वजह आई सामने इस कारण भारतीय टीम को करना पड़ा पहले टेस्ट में हार का सामना appeared first on SportzWiki Hindi.