Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद अजिंक्य रहाणे ने कही दिल छु जाने वाली बात

इंग्लैंड में खेली जा रही टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में भारतीय टीम ने बुधवार को एक बड़ी जीत दर्ज की. भारत को मिली इस जीत के बाद टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने फैन्स को धन्यवाद दिया है. रहाणे ने एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें टीम के कुछ खिलाड़ी और सदस्य नज़र आ रहे हैं.

18 अगस्त से 22 अगस्त के बीच खेले गए इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 329 रन बनाए. जिसके बाद इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 161 रन ही बना सकी. इसके बाद भारतीय टीम ने दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 352 रनों पर पारी घोषित की.

रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की पारी 317 रनों पर ही सिमट गयी. जिससे भारतीय टीम को 203 रनों की एक बड़ी जीत मिली. भारत की ओर से जहां पहली पारी में हार्दिक पांड्या ने पांच विकेट चटकाए थे.

वहीं जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड की दूसरी पारी में पांच विकेट लिए. पहली पारी में 97 रन बनाकर शतक से चूकने वे विराट कोहली ने दूसरी पारी में 103 रनों की शतकीय पारी खेली.

जीत के बाद रहाणे ने किया ट्वीट

खेली जा रही टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की यह पहली जीत है. इससे पहले लगातार दो मैचों में भारत को हार का सामना करना पड़ा था. इसमें लॉर्ड्स में मिली एक पारी और 159 रनों की बड़ी हार शामिल है. इसके भारतीय टीम की जमकर आलोचना की जा रही थी.

अजिंक्य रहाणे ने ट्वीट करते हुए लिखा ”टीम के शानदार प्रयास के बाद संतोषजनक महसूस हो रहा है. इस जीत का आज आनंद उठाएंगे और इसे एक समय में एक गेम की तरह लेंगे. उन सभी फैन्स का धन्यवाद जो हमारे साथ खड़े रहे”

The post ENG vs IND: इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद अजिंक्य रहाणे ने कही दिल छु जाने वाली बात appeared first on SportzWiki Hindi.