भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाना है. यह मैच गुरुवार से ही खेला जाना था, लेकिन इस मैच के पहले दिन का खेल बारिश के कारण रद्द करना पड़ा था. हालाँकि, अब क्रिकेट प्रशंसकों को उम्मीद है, कि लॉर्ड्स में दुसरे दिन का खेल देखने को मिलेगा.
पहले दिन सचिन को बेल बजाकर शुरू करना था लॉर्ड्स टेस्ट मैच

इस टेस्ट मैच को क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने लॉर्ड्स की बेल बजाकर शुरू करना था. सचिन को पहले दिन मैच शुरू होने के पांच मिनट पहले यह बेल बजानी थी.
बता दें, कि लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में लगी रिंग बेल बजाने की एक प्रथा सालों से चल रही है. जब भी लॉर्ड्स में कोई मैच खेला जाता है. वह मैच इस रिंग के बजे बगैर शुरू नहीं होता है. आयोजक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के पूर्व दिग्गजों से ही अधिकतर इस रिंग बेल को बजवाते है और लॉर्ड्स में मैच शुरू कराते है.
पहले दिन बेल ना बजा पाने के कारण सचिन ने किया ट्वीट

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने पहले दिन बेल ना बजा पाने के कारण अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया है. जिसमे सचिन ने लिखा, लॉर्ड्स में आज दूसरे टेस्ट मैच शुरू करने के लिए रिंग बेल बजने को तैयार था, लेकिन दुर्भाग्यवश मौसम की कुछ अन्य योजनाएं थीं. उम्मीद है, कि हमें अगले 4 दिन कुछ अच्छा क्रिकेट देखने को मिलेगा. पॉलजीठा, सूट का रंग मुझे काफी पसंद है.
Was all set to ring the bell at Lords to start off the 2nd Test today, but unfortunately the weather had other plans.
Hopefully we’ll get to see some good cricket over the next 4 days. @PaulJheeta, loved the colour of the suit. #ENGvIND pic.twitter.com/rhcTi6YOfj— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) August 9, 2018
The post ENG vs IND: पहले दिन लॉर्ड्स के बेल ना बजा पाने के बाद कुछ इस तरह छल्का सचिन का दर्द appeared first on SportzWiki Hindi.
