भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड में अपना पहला ऐतिहासिक टेस्ट मैच 1971 में जीता था तब इंग्लैंड के लिए हारने वाले कप्तान थे रे इलिंगवर्थ…. इस सीरीज का हारना इंग्लैंड क्रिकेट के लिए बड़ी क्षति माना जाता है।
रे इलिंगवर्थ की कप्तानी में इंग्लैंड ने उस टेस्ट मैच को हारा और आज तक इनको इस सीरीज में उस हार का अफसोस है। एक बार फिर से पूर्व इंग्लिश कप्तान ने कई यादों को लेकर अपने अनुभव साझा किए।

सवाल- अजीत वाडेकर के बारे में आपने सुना होगा, जिनका हाल ही में निधन हो गया?
जवाब– हां, मैने उनके बारे में सुना। वो उन संसाधनों के साथ बहुत अच्छे कप्तान थे। जो उनके पास खिलाड़ी थे, उनको छोड़ना बहुत कठिन था। वो स्विंग गुणवत्ता वालें खिलाड़ियों के बगैर इंग्लैंड आए और सीरीज को जीता।
सवाल- भारतीय टीम ने वो सीरीज जीता था क्या आपको लगता है कि ये टीम ऐसा कर सकती है?
जवाब- हम दो अलग-अलग समय और अलग-अलग युगों की बात कर रहे हैं। मुझे आपको बताना है, कि हमें सीरीज 2-0 से जीतनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और इसके बाद उन्होंने वापसी की और पहली पारी में ओवल टेस्ट में कुछ रन कम रह गए तब उनके स्पिन गेंदबाजों ने उनके लिए जीत दिलवायी, लेकिन उनके पेसर्स अच्छा कर रहे हैं।

सवाल- आपने भारतीय क्रिकेट में क्या बदलाव देखा?
जवाब- ये देखकर बहुत अच्छा लगा कि उनके पेसर्स 145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाल रहे हैं। वो डेनिस लिली के साथ कोचिंग कर रहे थे ना? सर्वश्रेष्ठ कोचिंग लेने से फायदा मिलता है वो जानते थे कि लड़ना और टक्कर कैसे देनी चाहिए। ये पेस अटैक किसी भी टीम को दबाव में ला सकती है। अगर फिटनेस और फील्डिंग को देखे तो पिछले कुछ समय में बहुत अच्छा हो गया है।

सवाल-विराट कोहली की कप्तानी और बल्लेबाजी में आप क्या चुनेंगे?
जवाब– स्पष्ट रूप से वो एक महान बल्लेबाज हैं। जिनमें मैंने भारत के लिए सबसे अच्छा देखा है। उनकी बल्लेबाजी में सबसे अच्छी बात ये है कि वो हर तरह के फॉर्मेट में अपने आपको ढाल लेते हैं और यहीं सफलता है। एक कप्तान के सफल होने के लिए दो चीजें होती हैं- एक तो आपको सहज होना चाहिए और आपको प्रदर्शन करने की आवश्यकता है। मुझे लगता है कि कोहली दोनों ही चीजें अच्छी तरह से कर रहे हैं। उनके पास उन खिलाड़ियों का समूह है जो उन पर विश्वास करते हैं। और वो उनके लिए लड़ने के लिए तैयार रहते हैं।

सवाल- आप सीरीज के अब तक के सफर को लेकर क्या सोचते हैं?
जवाब- बर्मिंघम में बहुत अच्छा टेस्ट मैच हुआ लेकिन लॉर्ड्स में भारत मौसम के अनुसार नहीं थी। वो हमेशा इसके खिलाफ थे और इससे फर्क पड़ता है। नॉटिंघम में उन्होंने जिस तरह से वापसी की और अपनी वास्तविक क्षमता दिखायी उससे बहुत प्रभावित किया। बल्लेबाजों ने अच्छा किया और जाहिर तौर पर गेंदबाजों ने भी अपने काम को किया। ये उनके लिए अच्छी जीत थी।

सवाल- क्या आप एलिस्टर कुक की फॉर्म को लेकर चिंतित हैं?
जवाब- मुझे लगता है कि उनके सामने गेंदबाजों ने अच्छी लाइन और लैंथ से गेंदबाजी की। वो उनके खिलाफ ज्यादा खेल रहे हैं और उनको ऑफ स्टंप पर लगातार आक्रमण कर मुश्किल में डाल रहे हैं। स्पिन में भी वहीं हुआ कि वो अपने आगे के पैर को खींच नहीं पा रहे हैं। और डीआरएस के कारण पेड पर हिट कर रहे हैं। तो उनको लाइन के पास के खेलना पड़ रहा है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post ENG VS IND- इंग्लैंड के किस दिग्गज ने कहा मौजूदा समय के सर्वश्रेष्ठ कप्तान और बल्लेबाज हैं विराट कोहली appeared first on SportzWiki Hindi.