विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम को लॉर्ड्स के मैदान पर एक बहुत ही शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. बता दें, कि मैच के चौथे दिन ही भारतीय टीम एक पारी व 159 रन से हार गई.
इंग्लैंड की टीम ने लॉर्ड्स टेस्ट मैच को जीतने के साथ ही सीरीज में 2-0 की बढ़त भी बना ली है. भारतीय टीम को अगर अब सीरीज अपने नाम करनी है, तो भारत को अंतिम तीनों टेस्ट मैच जीतने होंगे.
दोनों पारियों में बल्लेबाजी रही थी फ्लॉप

भारतीय टीम के बल्लेबाज दोनों पारियों में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए थे. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की टीम अपनी पहली पारी में मात्र 107 रन पर आल आउट हो गई थी. वही दूसरी पारी में भी भारतीय टीम मात्र 130 रन पर ही आउट हो गई थी.
वही इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी 396/7 रन पर घोषित की थी. इंग्लैंड को भारत की पहली पारी के आधार पर 289 रन की एक विशाल बढ़त हासिल हुई थी.
पहले टेस्ट में विराट के शतक के बावजूद हारा था भारत

बता दें, कि पहले टेस्ट मैच में भी भारतीय टीम अपने कप्तान विराट कोहली के शानदार शतक के बावजूद 31 रन से हार गई थी. विराट कोहली ने एजबेस्टन में खेले गये पहले टेस्ट मैच में 149 रन की शानदार पारी खेली थी.
विराट कोहली ने दूसरी पारी में भी शानदार 51 रन बनाये थे, लेकिन साथी खिलाड़ियों का साथ ना मिल पाने के कारण विराट कोहली पहले टेस्ट में भारतीय टीम को जीत नहीं दिला पाये थे.
दोनों हार के बाद प्रशंसकों के लिए विराट का दिल छूने वाला संदेश

विराट कोहली ने अपने फेसबुक पेज पर भारतीय टीम की एक तस्वीर पोस्ट की है. जिसे पोस्ट करते हुए भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने लिखा,
“कभी आप हारते है और कभी आप सीखते है. आप हार मत मानो और हम भी आपसे वादा करते है, कि अब हम भी हार नहीं मानेंगे और अब हम ऊपर की ओर जायेंगे.”
Sometimes we win and other times we learn. You never give up on us and we promise to never give up on you either. Onwards and upwards.
Gepostet von Virat Kohli am Montag, 13. August 2018
The post ENG vs IND: भावुक होकर विराट कोहली ने लोगो से मांगी माफी, कहा भारत ही जीतेगा यह टेस्ट सीरीज appeared first on SportzWiki Hindi.
