Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND- सुनील गावस्कर ने विराट कोहली की कप्तानी को ठहराया भारत की हार का जिम्मेदार

भारतीय टीम को इंग्लैंड के हाथों पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के बर्मिंघम टेस्ट में मिली हार के बाद अब महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने कप्तान विराट कोहली को एक सलाह दी है। भारत को पहले टेस्ट मैच में बल्लेबाजों की जबरदस्त नाकामी के कारण 31 रनों की हार का सामना करना पड़ा।

सुनील गावस्कर ने विराट कोहली को दी सलाह

पहले टेस्ट मैच में गेंदबाजों ने तो अपना पूरा काम किया, लेकिन बल्लेबाजों ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। बल्लेबाजों की नाकामी के बाद सुनील गावस्कर ने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को लॉर्ड्स में 9 अगस्त से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में एक अतिरिक्त बल्लेबाज को टीम में शामिल करने की मांग की।

 

दूसरे टेस्ट मैच में दे टीम में एक अतिरिक्त बल्लेबाज को जगह

सुनील गावस्कर ने इंडिया टीवी से खास बातचीत में कहा कि 

“मुझे हमेशा से विश्वास रहा है कि विदेशी परिस्थितियों में, आपको एक अतिरिक्त बल्लेबाज को खिलाना होगा। उन्हें खुद पर विश्वास करना होगा कि वो अच्छा खेल कर सकते हैं। मैं इस टीम में विश्वास करता हूं।”

भारतीय टीम की तैयारी से मैं नहीं हूं खुश

भारत के महान बल्लेबाज ने भारतीय टीम के टेस्ट सीरीज से पहले के रवैये की कड़ी आलोचना की। उन्होंने भारत की तैयारी के तरीके पर नाखुशी जताते हुए कहा कि “ये कोई तैयारी नहीं थी। मैं समझ सकता हूं कि आपको सीरीज के खत्म होने के बाद कुछ दिन बंद करने की जरूरत है लेकिन इसको पांच दिन तक खींचने की जरूरत नहीं है। मैच के बीच ये तीन दिन का तो ब्रेक हो सकता है लेकिन पांच दिन का नहीं होना चाहिए।”

आपको कम से कम दो अभ्यास मैच खेलने की थी जरूरत

अभ्यास मैच खेलने को लेकर गावस्कर ने कहा कि “आपको 2 तीन दिवसीय मैच खेलने की जरूरत थी और पूरी तरह से प्रथम श्रेणी क्रिकेट को खेलना था। 18 खिलाड़ी नहीं लेकिन 11 खिलाड़ी।  उन्हें टेस्ट में खुद को मौका देने के लिए तैयार होना चाहिए था। दक्षिण अफ्रीका में उन्होंने वार्म-अप मैच रद्द किया था जिसके बाद वो पहले दो टेस्ट मैचों में ही फंस गए थे।”

लिटिल मास्टर मे कहा कि “उन्होंने खुद को भ्रमित कर दिया कि वो एक महीनें से इंग्लैंड में हैं। उन्होंने सफेद गेंद से क्रिकेट खेला जिसमें बल्ले की गति लाल गेंद से अलग होती है। तो वहां पर उनकी कोई तैयारी नहीं थी।”

कोहली लंबे ब्रेक के बाद भी लगा सकते हैं शतक

विराट कोहली की तारीफ करते हुए गावस्कर ने कहा कि “कोहली 50 दिन का ब्रेक लेने के बाद भी वापसी करते हुए  अगले ही दिन शतक बना सकते हैं। वो एक असाधारण प्रतिभा है। और अगर वो समय निकालते हैं तो भी उन्हें कोई समस्या नहीं होती है। लेकिन टीम मैनेजमेंट को ये समझना होगाकि दूसरे बल्लेबाजों को अभ्यास की जरूरत है। जैसे कि वो (कोहली) अफगानिस्तान टेस्ट को छोड़कर काउंटी क्रिकेट खेलना चाहते थे। लेकिन मुझे नहीं लगता कि ये सही निर्णय था।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post ENG vs IND- सुनील गावस्कर ने विराट कोहली की कप्तानी को ठहराया भारत की हार का जिम्मेदार appeared first on SportzWiki Hindi.