Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: मोहम्मद कैफ की भविष्यवाणी, बताया कौन सी टीम कितने अंतर से जीतेगी ये सीरीज

इंग्लैंड की मेजबानी में खेली जा रही इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा टेस्ट मैच आज से रोज बाउल में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर भारतीय टीम अपनी पिछली जीत के बाद बुलंद हौंसलों के साथ उतरने जा रही है तो वहीं इंग्लैंड की टीम भी पटलवार के इरादें से उतरेगी।

Southampton Test: The Indian team returned in the form of a look at the series

भारतीय टीम की तीसरे मैच की जीत से जगी उम्मीदें 

साउथैंपटन में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट मैच के लिए उतरने जा रही भारतीय टीम ने इस टेस्ट सीरीज के पहले दो टेस्ट मैच लगातार हारने के बाद तीसरे टेस्ट मैच में मजबूत वापसी की। विराट कोहली की अगुवायी में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 203 रनों से हराकर सीरीज में फिर से अपनी उम्मीदों को जगा दिया।

मोहम्मद कैफ ने माना भारत के पास है बेहतरीन मौका

भारतीय टीम के तीसरे टेस्ट के प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने भारतीय टीम के लिए इस सीरीज को जीतने का बेहतरीन अवसर बताया है। मोहम्मद कैफ ने कहा कि निश्चित तौर पर भारत के पास सीरीज जीतने का बड़ा मौका है।

भारतीय टीम को जीतना चाहिए था पहला टेस्ट मैच

मोहम्मद कैफ ने आगे कहा कि “मुझे लगता है कि जिस तरह से भारतीय टीम खेली है उससे अभी स्थिति 2-1 की होना चाहिए थी। उनको एजबस्टन में खेला गया पहला टेस्ट मैच जीतना चाहिए था। उस तरह की ट्रेक पर 200 से कम रन का पीछा करना था। और वो भी हमारे पास मौजूदा बेहतरीन बल्लेबाजी लाइन-अप के सामने। निश्चित रूप से हमें पहला टेस्ट मैच जीतना चाहिए था। लॉर्ड्स टेस्ट भारत के लिए मुश्किल था जहां परिस्थितियों कुछ अलग थी।”

तीसरे टेस्ट में भारतीय टीम ने किया बेहतरीन प्रदर्शन

कैफ ने कहा कि तीसरे टेस्ट मैच में वापसी बहुत अच्छी रही। भारतीय गेंदबाजी बहुत शानदार रही। विराट कोहली ने आगे से टीम का नेतृत्व किया, अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा फॉर्म में लौटे। हार्दिक पंड्या ने पांच विकेट हॉल किया तो दूसरी पारी में फिफ्टी भी लगाई। ओवर ऑल ये भारतीय टीम का ट्रेंटब्रिज के तीसरे टेस्ट में शानदार प्रदर्शन था।

इंग्लैंड की टीम आ रही है दबाव में

“साउथैंपटन में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम दबाव महसूस कर रही है। हाल के दिनों में वो बहुत नहीं अच्छा खेले हैं। उनकी बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉप रही है। उनके बल्लेबाज बोर्ड पर बड़ा स्कोर करने में सक्षम नहीं हो रहे हैं। अगर भारतीय टीम 2-2 कर लेती है तो आखिरी मैच दिलचस्प होगा। मैं चहता हूं कि वहां भारतीय टीम सीरीज को 3-2 से जीत ले।”

 

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post ENG vs IND: मोहम्मद कैफ की भविष्यवाणी, बताया कौन सी टीम कितने अंतर से जीतेगी ये सीरीज appeared first on SportzWiki Hindi.