Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: चेतेश्वर पुजारा को नहीं किया गया टीम में शामिल, तो संजय मांजरेकर ने कही ये बात

पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने चेतेश्वर पुजारा को टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया है.

विराट कोहली के इस फैसले ने तो प्रशंसकों को बहुत ज्यादा हैरान किया है. 50 से भी ज्यादा की औसत रखने वाले चेतेश्वर पुजारा को भारत की प्लेइंग इलेवन से बाहर करना किसी भी क्रिकेट प्रशंसक को सही नहीं लग रहा है.

चेतेश्वर पुजारा को टीम की प्लेइंग इलेवन में मौका ना देने पर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की काफी आलोचना भी हो रही है.

पुजारा की कमी दूर करने की जिम्मेदारी विजय की 

आपकों बता दें, कि अगर चेतेश्वर पुजारा नहीं खेल रहे है, तो उनकी पूरी करने की जिम्मेदारी मुरली विजय की है. मुरली विजय भी पुजारा के ही तरह एक टेस्ट स्पेशलिस्ट बल्लेबाज है. जो वनडे और टी-20 मैच नहीं खेलते है. मुरली विजय, पुजारा के ही तरह तकनिकी रूप से सक्षम बल्लेबाज है और वह पुजारा की ही तरह लम्बी बल्लेबाजी भी कर सकते है.

संजय मांजरेकर ने पुजारा के लिए किया ट्वीट 

आपकों बता दें, कि चेतेश्वर पुजारा की कमी पूरी करने के लिए मुरली विजय जमकर प्रैक्टिस कर रहे है और उनकी प्रैक्टिस का एक वीडियो भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर भी पोस्ट किया है.

संजय मांजरेकर ने मुरली विजय की प्रैक्टिस का वीडियो शेयर करते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा,

“यही वह टीम है जो आपको सिखाती है, कि अगर पुजारा नहीं खेल रहे हैं, तो मुरली विजय उनकी कमी पूरी करने के लिए बल्लेबाजी की अच्छी तैयारी कर रहे है.”

यहाँ देखे संजय मांजरेकर का ट्वीट 

 

The post ENG vs IND: चेतेश्वर पुजारा को नहीं किया गया टीम में शामिल, तो संजय मांजरेकर ने कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.