भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे 5 मैच के टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड ने दो में शानदार जीत दर्ज की है. वही अब तीसरे टेस्ट मैच में लगभग दोनों टीमों में बदलाव संभव है. इंग्लैंड के कप्तान नासिर हुसैन का मानना है कि ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट में शामिल किया जा सकता है. हालांकि हुसैन ने यह भी कहा कि स्टोक्स को खुद अपनी तरफ देखना चाहिए .
तीसरे मैच में खेलने की कर सकते हैं उम्मीद

इंग्लैंड टीम का चयन हो चुका है, जिसमें बेन स्टोक्स को शामिल नहीं किया गया है. अब नासिर हुसैन ने अपनी राय देते हुए कहा है कि “बेन स्टोक्स को कानून ने बरी कर दिया है. अब तो बेन स्टोक देश के लिए खेल सकता है और इस खिलाड़ी को टीम में मौका देना चाहिए. यह खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ आलराउंडर में से एक है.”
हुसैन ने कोच ट्रेवर बेलीस और कप्तान जो रूट को इस बात की भी जानकारी देते हुए कहा कि बेन स्टोक्स को कोर्ट ने बरी कर दिया है, इसलिए उन्हें तीसरे टेस्ट मैच में जगह दी जा सकती हैं.
बेन स्टोक्स हुए बरी

बुधवार को ब्रिस्टल क्राउन कोर्ट ने बेन स्टोक्स को बरी कर दिया अब इस खिलाड़ी ने तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड टीम में शामिल करने की चर्चा हो रही है. स्टोक्स इस मुकदमे के चलते दूसरे टेस्ट मैच में टीम का हिस्सा नहीं बन पाए थे.
इंग्लैंड टीम में खेलते हुए बेन स्टोक्स ने बर्मिंघम में पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में इंग्लैंड की 31 रनों की जीत में अहम भूमिका निभाई थी. स्टोक्स ने भारत के खिलाफ पहली पारी में 2 विकेट लिए थे. वही दूसरी पारी में 4 विकेट लिए थे.
The post ENG vs IND: नासिर हुसैन ने कहा तीसरे टेस्ट में बेन स्टोक्स को होना चाहिए इंग्लैंड टीम का हिस्सा appeared first on SportzWiki Hindi.