Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: बेन स्टोक्स ने भारत को हरा धुले अपने दाग अब ब्रिटिश मीडिया हुई स्टोक्स फैन

भारत के खिलाफ हुए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम ने 31 रनों से जीत दर्ज की। जहाँ सभी युवा तेज गेंदबाज सैम करन को इंग्लैंड की इस जीत का सबसे बड़ा कारण मान रहे हैं और चारों तरफ उनकी ही चर्चा हो रही है। इसी बीच सभी बेन स्टोक्स के प्रदर्शन को नजरअंदाज कर रहे हैं।

ब्रिटिश मीडिया ने की स्टोक्स की तारीफ

पिछले साल सितंबर में ब्रिस्टल के एक नाइटक्लब के बाहर हाथापाई करने के बाद विलन बने बेन स्टोक्स की ब्रिटिश मीडिया ने जमकर तारीफ की है। सभी समाचार पत्रों में यह ऑलराउंडर छाया हुआ है। उस लड़ाई के बाद उन्हें बैन भी झेलना पड़ा था।

मैच में रहा शानदार प्रदर्शन

एजबेस्टन में हुए पहले टेस्ट मैच में स्टोक्स का प्रदर्शन शानदार रहा है। बल्ले से भले ही वह कुछ खास करने में असफल रहे लेकिन गेंदबाजी में 6 बल्लेबाजों का शिकार बनाया।

गौर करने वाली बात है कि भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ा खतरा एंडरसन और ब्रॉड माने जा रहे थे लेकिन इंग्लैंड के लिए मैच में स्टोक्स ने सबसे ज्यादा 6 भारतीय बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। जिसमें दूसरी पारी में लिया गया विराट कोहली का विकेट भी शामिल है। इसी विकेट के बाद भारतीय टीम की हार लगभग तय हो चुकी थी।

दूसरे टेस्ट में खेलने पर सस्पेंस

पहले मैच में ऐसे प्रदर्शन के बावजूद उनके दूसरे मैच में खेलने पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। पिछले साल हुई लड़ाई में स्टोक्स ने एक व्यक्ति की आंख के पास की हड्डी तोड़ दी थी। इसी मामले में सोमवार को स्टोक्स के खिलाफ अदालत अपना फैसला सुनाने वाली है।

इसी वजह से लॉर्ड्स में होने वाले टेस्ट मैच में उनके खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है। अगर स्टोक्स वह मैच नहीं खेलते तो इंग्लैंड टीम के लिए तगड़ा झटका माना जाएगा क्योंकि टीम को गेंद और बल्ले दोनों से उनकी कमी महसूस होगी।

The post ENG vs IND: बेन स्टोक्स ने भारत को हरा धुले अपने दाग अब ब्रिटिश मीडिया हुई स्टोक्स फैन appeared first on SportzWiki Hindi.