Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: इशांत शर्मा ने विराट कोहली और रवि शास्त्री नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को दिया अपनी सफलता का पूरा श्रेय

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैच का पहला मुकाबला एजबेस्टन के मैदान पर खेला जा रहा है. जहाँ तीसरे दिन के खेल में इशांत शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट हासिल किये. इस मैच के तीसरे दिन अपना करिश्मा इंग्लैंड की धरती पर किया.

इशांत ने पहली पारी में कुछ कोई खास प्रदर्शन नही किया, लेकिन दूसरी पारी में करिश्माई गेंदबाजी कर फार्म में वापस आये. उन्होंने इंग्लैंड के पांच बल्लेबाजो का शिकार किया. इसके साथ ही इशांत ने 8वीं बार एक पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा किया.

दूसरी पारी में इंग्लैंड पर अकेले भारी पड़े इशांत शर्मा

Ishant credited the spectacular performance of Sussex for county play

इस मैच में भारतीय गेंदबाजों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. इस टेस्ट में गेंदबाजों ने अपना काम बखूबी किया है.  पहली पारी में अश्विन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 इंग्लिश बल्लेबाजों का शिकार किया, लेकिन पहली पारी में इशांत को कोई विकेट हासिल नहीं हुआ, लेकिन इशांत ने दूसरी पारी में अपनी धारदार गेंदबाजी से 5 पांच बल्लेबाजों का शिकार किया.

दूसरी पारी में इशांत शर्मा ने अपने एक ही ओवर में इंग्लैंड के तीन बल्लेबाजों को चलता किया. इशांत शर्मा ने 31 वां ओवर करते हुए ओवर की दूसरी बाल पर जॉनी बैरेस्टो का पहला शिकार किया. उसके बाद चौथी गेंद पर ‘बेन स्टोक्स’ को चलता किया. अपनी आखिरी गेंद पर ‘जॉस बटलर’ की गिल्लियां उड़ा दीं.  जिसकी वजह से भारत को 194 रनों का ही टारगेट मिला.

सचिन को इशांत ने दिया श्रेय  

इशांत शर्मा अपने इस तरह के प्रदर्शन से बहुत ही खुश नजर आ रहे है. जिसके बाद इशांत ने अपनी ख़ुशी जाहिर करते हुए एक ट्वीट करते हुए लिखा,

“धन्यवाद सचिन पाजी... आपके टिप्स के लिए. क्रिकेट के भगवान की प्रसंशा से सुनना इससे बेहतर हौसलाअफजाई और क्या हो सकता है.”

The post ENG vs IND: इशांत शर्मा ने विराट कोहली और रवि शास्त्री नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को दिया अपनी सफलता का पूरा श्रेय appeared first on SportzWiki Hindi.