Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: विराट कोहली के मुश्किल समय में खेली गयी शतकीय पारी के बाद युवराज सिंह ने दिया ये टैग नाम

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने भारत-इंग्लैंड पहले टेस्ट मैच के दुसरे दिन एक शानदार शतक लगाकर सभी क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया था.

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने मैच के दुसरे दिन इंग्लिश गेंदबाजो की जमकर धुनाई करते हुए 225 गेंदों पर 149 रन का एक शानदार शतक लगाया था. भारतीय कप्तान ने अपनी इस पारी में 22 चौके व एक छक्का लगाया था. यह उनके क्रिकेट करियर का 22वां टेस्ट शतक था.

कोहली के शतक की हो रही चौतरफा तारीफ 

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने जिस परिस्थिति में शतक लगाया है. उससे उनकी चौतरफा तारीफ हो रही है. भारतीय मीडिया से लेकर इंग्लिश मीडिया तक विराट के गुणगान गा रही है. खुद भारतीय कप्तान को साथी खिलाड़ी व पूर्व दिग्गज भी सोशल मीडिया में जमकर बधाई दे रहे है.

युवराज ने भी बांधे कोहली के तारीफों के पुल 

भारतीय टीम के सिक्सर किंग और विराट के खास दोस्त युवराज सिंह ने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के तारीफों के पुल सोशल मीडिया में बांधे है और उनके इस शतक की जमकर तारीफ की है.

भारतीय टीम के सिक्सर किंग युवराज सिंह ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, “मुझे नहीं लगता, कि इस पारी के बाद अब विराट कोहली को महान कहलाने के लिए कुछ और साबित करने की जरुरत है.”

 

विराट ने अपने शतक से भारत की मैच में कराई है वापसी 

बता दें, कि भारतीय टीम एक समय काफी संकट में थी और अपने 8 विकेट महज 182 रन पर ही गंवा बैठी थी. विराट कोहली ने इसके बाद भी भारतीय टीम का स्कोर 274 रन तक पहुंचाया. इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 287 रन बनाये थे. इंग्लैंड ने पहली पारी के आधार पर 13 रन की बढ़त हासिल की है.

 

The post ENG vs IND: विराट कोहली के मुश्किल समय में खेली गयी शतकीय पारी के बाद युवराज सिंह ने दिया ये टैग नाम appeared first on SportzWiki Hindi.