भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच में विराट कोहली के शतक ने भारतीय टीम को मुश्किलों से उबार लिया है। बर्मिंघम के एजबस्टन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम संकट में आ गई थी, लेकिन कप्तान के इंग्लैंड में पहले शतक ने टीम को संकट से निकाल लिया है।

विराट कोहली के शतक ने भारतीय टीम को संभाला
दूसरे दिन इंग्लैंड को भारतीय टीम ने 287 रनों के स्कोर पर ढेर करने के बाद बल्लेबाजी शुरू की। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और मुरली विजय अच्छी शुरूआत के बाद चलते बने और देखते ही देखते भारत की आधी पारी 100 रनों पर ही पवेलियन लौट गई।

भारतीय कप्तान ने लगाया 22वां शतक
मुश्किल में फंसी टीम को कप्तान विराट कोहली ने अपनी समझबूझ के साथ निकाला। भारतीय कप्तान ने बर्मिंघम में अपने पूरे अनुभव को झोंकते हुए पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ जबरदस्त बल्लेबाजी की। और अपने करियर का शानदार 22 वां टेस्ट शतक पूरा किया। वहीं विराट को बल्ले से इंग्लैंड की सरजमीं पर लगातार नाकामी के बाद पहला शतक निकला।

कप्तान के तौर पर इंग्लैंड में शतक बनाने वाले चौथे भारतीय कप्तान
इंग्लैंड की जमीं पर वैसे भारतीय क्रिकेट का लंबा इतिहास रहा है लेकिन कप्तान के तौर पर ज्यादातर खिलाड़ी नाकाम ही रहे हैं। यहां पर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कप्तान के तौर पर इंग्लैंड में अपना पहला शतक लगाकर इंग्लिश सरजमीं पर शतक लगाने वाले चौथे भारतीय कप्तान बने।

कोहली से पहले ये कप्तान लगा चुके हैं शतक
भारतीय कप्तान ने इस तरह से इंग्लैंड में शतक लगाकर भारत के चार कप्तानों के साथ जगह बना ली जो इंग्लैंड में शतक लगाने में सफल रहे हैं। साथ ही भारतीय टीम की रन मशीन ने 149 रनों की पारी खेल इंग्लैंड में भारतीय कप्तान के तौर पर दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। इससे पहले मोहम्मद अजहरूद्दीन ने साल 1990 में मैनचेस्टर में 179 रनों की पारी खेली थी। तो वहीं एमके पटौदी ने 1967 में लीड्स में 148 रन, सौरव गांगुली ने 2002 में लीड्स में ही 128 रन और मोहम्मद अजहरूद्दीन ने 1990में ही लॉर्ड्स में 121 रनों की पारी खेलने में सफल रहे।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post ENG vs IND: इंग्लैंड में फ्लॉप विराट कोहली ने एक ही पारी से इस विशिष्ट क्लब में दर्ज कराया अपना नाम appeared first on SportzWiki Hindi.