भारत को चौथे टेस्ट मैच से पहले बड़ा झटका लगा है. टीम इंडिया के स्टार स्पिनर आर अश्विन के अभी भी पूरी तरह से चोट से उभर नही पाए है.ऐसे में उनके चौथे टेस्ट मैच में खेलने को लेकर संशय बना हुआ है. ऐसे में अगर अश्विन टीम से बाहर होते है तो उनकी जगह टीम में जडेजा को टीम में शामिल किया जा सकता है.
मैच से पहले लिया जाएगा फैसला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रविचंद्रन अश्विन ग्रोइन इंजरी इलाज ले रहे हैं. उन्हें यह चोट तीसरे टेस्ट के दौरान लगी थी. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार उनके खेलने को लेकर फैसला उस समय लिया जाएगा जब टीम इंडिया चौथे टेस्ट से पहले अभ्यास शुरू करेगी.
आप को बता दें कि अश्विन नॉटिंघम में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में केवल एक विकेट हासिल कर सके थे. इस टेस्ट में इंग्लैंड की पहली पारी में अश्विन ने केवल एक ओवर डाला जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 22.5 ओवर गेंदबाजी करते हुए एक विकेट झटका था.
जडेजा को मिल सकता है मौका

अगर अश्विन इस मैच से बाहर होते है तो उनकी जगह पर टीम में जडेजा को शामिल किया जा सकता है.चौथे और पांचवें टेस्ट के लिए कुलदीप को टीम में शामिल नही किया गया है. ऐसे में उनका रास्ता पूरी तरह से साफ़ हो गया है.
वहीं अगर अश्विन इस मैच से पहले फिट हो जाते है, तो इस सीरीज में जडेजा को मौका मिलना बेहद मुश्किल है. ऐसे में उनका ये दौरा बिना कोई मैच खेले ही खत्म हो जाएगा.
आप को बता दें कि चौथे टेस्ट और पांचवें टेस्ट के लिए टीम में दो बदलाब किये है. टीम में मुरली विजय और कुलदीप की जगह युवा बल्लेबाज़ पृथ्वी शॉ और हनुमा विहारी को शामिल किया गया है. वही इंग्लैंड ने टीम में जेम्स विन्स को फिर से टीम से जोड़ लिया है.
नोट: अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया तो प्लीज इसे लाइक करे, अपने सुझाव के लिए कमेन्ट करे और दोस्तों तक पहुंचाने के लिए इसे शेयर करना न भूले.
The post ENG vs IND: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, चौथे टेस्ट से बाहर हो सकता है विराट का मैच विनर appeared first on SportzWiki Hindi.