भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की टीम 2-0 से आगे है. भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच अब सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 18 अगस्त से नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा.
ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में खेले जाने वाले इसी टेस्ट मैच के चलते हम आपकों अपने इस खास लेख में ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम का क्रिकेट इतिहास बताएंगे.
भारत ने 6 मैचों में से जीता है 1 मैच

आपकों बता दें, कि भारतीय टीम ने ट्रेंट ब्रिज के क्रिकेट स्टेडियम में कुल 6 मैच खेले हुए है. जिसमे भारतीय टीम को सिर्फ एक मैच में जीत मिल पाई है और 2 मैचों में हार मिली है. वही भारतीय टीम के ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट स्टेडियम में 3 मैच ड्रा रहे है.
इस प्रकार है भारत के ट्रेंट ब्रिज में खेले 6 मैच

4 जून 1959 : भारत ने ट्रेंट ब्रिज में अपना पहला मैच 4 जून 1959 को खेला था. इस मैच में भारत के कप्तान दत्ता गायकवाड़ थे. उनकी कप्तानी में भारत को इस मैच में पारी व 59 रन से हार का सामना करना पड़ा था.
4 जुलाई 1996 : भारत ने ट्रेंट ब्रिज में अपना दूसरा मैच 4 जुलाई 1996 को खेला था. इस मैच में भारत के कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन थे. उनकी कप्तानी में भारत इस मैच को ड्रा करने में कामयाब रह पाई थी.
8 अगस्त 2002 : भारत ने ट्रेंट ब्रिज में अपना तीसरा मैच 8 अगस्त 2002 को खेला था. इस मैच में भारत के कप्तान सौरव गांगुली थे. उनकी कप्तानी में भी भारत ने इस मैच को ड्रा किया था.
27 जुलाई 2007 : भारत ने ट्रेंट ब्रिज में अपना चौथा मैच 27 जुलाई 2007 को खेला था. इस मैच में भारत के कप्तान राहुल द्रविड़ थे. उनकी कप्तानी में भारत ने ट्रेंट ब्रिज में खेले गये मैच को 7 विकेट से जीता था. साथ ही इंग्लैंड की धरती में 1-0 से सीरीज भी जीती थी.
29 जुलाई 2011 : भारत ने ट्रेंट ब्रिज में अपना पांचवा मैच 29 जुलाई 2011 को खेला था. इस मैच में भारत के कप्तान एमएस धोनी थे. उनकी कप्तानी में खेले गये इस मैच में भारतीय टीम को 319 रन से हार का सामना करना पड़ा था.
9 जुलाई 2014 : भारत ने ट्रेंट ब्रिज में अपना छठा मैच 9 जुलाई 2014 को खेला था. इस मैच में भारत के कप्तान एमएस धोनी ही थे. उनकी कप्तानी में भारत इस मैच को ड्रा करने में कामयाब रह पाई थी.
The post ENG vs IND: तीसरे टेस्ट मैच का क्या होगा परिणाम, आंकड़े दे रहे इसकी गवाही appeared first on SportzWiki Hindi.