Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: बेन स्टोक्स नहीं होंगे भारत के खिलाफ दुसरे टेस्ट मैच का हिस्सा, गले पड़ी ये मुसीबत

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स पर पिछले साल आई ब्रिस्टल कांड की मुसीबत ने अभी तक उनका पीछा नहीं छोड़ा है। पिछले साल इस स्टार खिलाड़ी के साथ ब्रिस्टल में रात के समय एक मारपीट का मामला जुड़ा था, जिसके बाद इनको कई महीनों तक इंग्लिश टीम से प्रतिबंधित कर दिया था।

बेन स्टोक्स को लॉर्ड्स में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच से होना पड़ सकता है बाहर

लंबे समय के बाद वापसी कर एक बार फिर से टीम स्थायी जगह बनाने की कोशिश में जुटे बेन स्टोक्स को ब्रिस्टल मामले ने एक बार फिर से भारत के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच से बाहर रखने की तैयारी कर ली है।

इस पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 9 अगस्त से 13 अगस्त तक लॉर्ड्स में खेला जाएगा। ईसीबी ने भी बेन स्टोक्स के दूसरे टेस्ट के लिए विकल्प की तलाश कर ली है।

ब्रिस्टल केस को लेकर होनी है 6 अगस्त को सुनवायी

तो इसी दौरान पहले टेस्ट मैच के खत्म होने के अगले ही दिन यानि 6 अगस्त को ब्रिस्टल मामले की सुनवायी में बेन स्टोक्स को पेश होना है। क्रिक इंफो की रिपोर्ट की माने तो इस स्टार खिलाड़ी को ब्रिस्टल मामले को लेकर 6 अगस्त को कोर्ट में पेश होना है लेकिन अगर किसी कारण से ये सुनवायी स्थगित होती है तो इंग्लिश टीम मैनेजमेंट बेन स्टोक्स को फिर से लेने पर विचार कर सकता है।

बेन स्टोक्स को दूसरे टेस्ट मैच से रहना होगा बाहर

साथ ही रिपोर्ट में तो ये बात भी सामने आ रही है कि सुनवाई वैसे तो 6 अगस्त को होनी है, लेकिन इस सुनवाई को अगले दिन यानि 7 अगस्त तक किसी कारण बढ़ाए जाने पर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड बेन स्टोक्स को लॉर्ड्स टेस्ट में खिलाने के अपने विचार को खत्म कर देगी।

ब्रिस्टल कांड के बाद स्टोक्स को दिखाया था ईसीबी ने बाहर का रास्ता

आपको बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान एक मैच के बाद बेन स्टोक्स अपने साथी खिलाड़ी एलेक्स हेल्स के साथ नाइट पार्टी में चले गए।

जहां देर रात पब के बाहर इस खिलाड़ी  की कुछ लोगों के साथ झड़प हो गई। जिसके बाद ईसीबी ने सख्त कार्यवाही करते हुए स्टार ऑलराउंडर को बार का रास्ता दिखा दिया था।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post ENG vs IND: बेन स्टोक्स नहीं होंगे भारत के खिलाफ दुसरे टेस्ट मैच का हिस्सा, गले पड़ी ये मुसीबत appeared first on SportzWiki Hindi.